Trending News

संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल संसद का मानसून सत्र: एंटी पेपर लीक विधेयक पर आज होगी चर्चा असम में बाढ़ से 4.45 लाख लोग प्रभावित, अब तक 68 की मौत नीट विरोध प्रदर्शन: 26 जुलाई शाम 6 बजे तक दर्ज सभी एफ़आईआर वापस लेगी बिहार सरकार कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत की ज्ञानेश्वरी यादव और अजय बाबू ने वेटलिफ़्टिंग में जीता सिल्वर मेडल CWG 2026: पैरा शॉट पुट में शर्मिला धनखड़ ने गोल्ड तो शिल्पा शायला ने ब्रॉन्ज मेडल जीता ISSF वर्ल्ड कप 2026: ईशा सिंह ने जीता गोल्ड, मनु भाकर ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

झारखंड बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट जारी, 99.6% के साथ चार छात्र रहे टॉपर

झारखंड एकेडमिक कॉउसिल ने झारखंड बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 99.6 प्रतिशत के साथ चार छात्र टॉपर रहे हैं। दूसरे नंबर पर भी चार छात्र रहे हैं जिन्हें 99.2 प्रतिशत मिले हैं। तीसरे नंबर पर भी चार छात्रों ने 98.8 प्रतिशत नंबर से बाजी मारी है।

Published: 16:06pm, 23 Apr 2026

झारखंड एकेडमिक कॉउसिल ने झारखंड बोर्ड की 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 99.6 प्रतिशत के साथ चार छात्र टॉपर रहे हैं। दूसरे नंबर पर भी चार छात्र रहे हैं जिन्हें 99.2 प्रतिशत मिले हैं। तीसरे नंबर पर भी चार छात्रों ने 98.8 प्रतिशत नंबर से बाजी मारी है। रिजल्ट जारी होते ही राज्यभर के लाखों छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अब छात्र अपना परिणाम नाम या रोल नंबर के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि लगभग 4.30 लाख छात्रों ने 2026 में 10वीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 95 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है।

टॉपर बने छात्र-छात्राओं में प्रियांशु कुमारी (इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल, हजारीबाग), शिवांगी कुमारी (एस एस हाई स्कूल, बानो, सिमडेगा), प्रेम कुमार साहू (प्रेमचंद हाई स्कूल, मेसरा, राँची) और सन्नी कुमार वर्मा (सेंट अलॉयसियस हाई स्कूल, राँची) शामिल हैं।रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपने विषयवार अंक, कुल प्रतिशत और पास/फेल की स्थिति आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इस वर्ष भी झारखंड बोर्ड ने डिजिटल माध्यम से रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया है। छात्र मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि मूल अंकपत्र उन्हें बाद में अपने-अपने स्कूलों से प्राप्त होगा।
रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को वेबसाइट पर जाकर “Class 10 Result 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रोल नंबर या नाम दर्ज कर सबमिट करते ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र इसे डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
यदि किसी छात्र को अपने अंकों को लेकर संतुष्टि नहीं है, तो वे पुनर्मूल्यांकन या पुनः जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, जो छात्र किसी विषय में सफल नहीं हो पाए हैं, उनके लिए सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।

YuvaSahakar Team

Recent Post