Trending News

हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए हैमिल्टन में लगातार हो रही बारिश के चलते भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे रद्द हुआ मेसी ने लगातार दूसरी बार MLS गोल्डन बूट जीता 1969 में 8 गांवों से शुरू हुई बनास डेयरी आज 8 राज्यों में कारोबार के साथ एशिया की सबसे बड़ी दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था बनकर उभरी वायु सेना में ऑफिसर बनने का मौका, AFCAT 2027 का नोटिफिकेशन जारी, 12 नवंबर से करें अप्लाई बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने सहकारी क्षेत्र में सुधार के लिए अमूल मॉडल अपनाने और मिल्क वीटा के विस्तार पर जोर दिया तेलंगाना एपेक्स बैंक RuPay Select Debit Card लॉन्च करने वाला देश का पहला राज्य सहकारी बैंक बना, ग्राहकों को मिलेंगी प्रीमियम बैंकिंग और एयरपोर्ट लाउंज जैसी सुविधाएं आंध्र प्रदेश में PACS चुनाव की तैयारियां शुरू, सरकार ने 2026 के अंत तक सहकारी समितियों के चुनाव कराने के निर्देश दिए

NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, सरकारी अधिकारी, शिक्षक और सेना के रिटायर्ड जवानों के लिए मौका

ऑब्जर्वर को परीक्षा से पहले ब्रीफिंग बैठक में शामिल होने, परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने, अभ्यर्थियों की पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन की जांच करने तथा प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के वितरण पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी

Published: 12:13pm, 10 Nov 2026

देश में प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से आयोजित करने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ऑब्जर्वर पैनल के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एजेंसी ने योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पैनल के माध्यम से नीट यूजी, जेईई मेन, सीयूईटी, यूजीसी नेट और सीएसआईआर नेट जैसी प्रमुख परीक्षाओं की निगरानी की जाएगी।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित ऑब्जर्वर को दो साल के कार्यकाल के लिए पैनल में शामिल किया जाएगा। उन्हें देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित और पेन-पेपर मोड की परीक्षाओं के दौरान निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए आवेदन को तीन श्रेणियों में बांटा है। पहली श्रेणी में केंद्र और राज्य सरकार के सेवानिवृत्त अधिकारी शामिल हैं, जो सातवें वेतन आयोग के पे-मैट्रिक्स लेवल-8 से ऊपर के पदों पर कार्यरत रहे हों। इनकी आयु 6 दिसंबर 2026 को 60 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

दूसरी श्रेणी में भारतीय सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए सूबेदार मेजर या उससे ऊपर की रैंक होना जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु 65 वर्ष निर्धारित की गई है।

तीसरी श्रेणी में सेवारत और सेवानिवृत्त शिक्षक एवं प्रोफेसर शामिल हैं। इसमें विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, सरकारी स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, पीजीटी, लेक्चरर तथा अन्य पात्र शैक्षणिक अधिकारी आवेदन कर सकते हैं। सेवानिवृत्त उम्मीदवारों की आयु 60 से 65 वर्ष होनी चाहिए, जबकि सेवारत उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा नहीं है। हालांकि, उन्हें संस्थान से एनओसी जमा करनी होगी।

क्या होगी ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी?

ऑब्जर्वर को परीक्षा से पहले ब्रीफिंग बैठक में शामिल होने, परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने, अभ्यर्थियों की पहचान और बायोमेट्रिक सत्यापन की जांच करने तथा प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट के वितरण पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी जाएगी। इसके अलावा सीसीटीवी, वेबकास्टिंग और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करनी होगी। किसी भी गड़बड़ी या नकल की सूचना तुरंत NTA को देनी होगी और परीक्षा के बाद रिपोर्ट जमा करनी होगी।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार NTA के आधिकारिक ऑब्जर्वर मैनेजमेंट पोर्टल https://observermanagement.nta.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दौरान व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरने के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। सेवारत कर्मचारियों को एनओसी और विजिलेंस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, जबकि सेवानिवृत्त उम्मीदवारों को पुलिस वेरिफिकेशन और कैरेक्टर सर्टिफिकेट जमा करना होगा।

YuvaSahakar Desk