Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

JEE Advanced 2026 का आया रिजल्ट, शुभम कुमार ने किया टॉप, 56,880 उम्मीदवार रहे सफल

देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का रिजल्ट सोमवार को निर्धारित समय से पहले जारी कर दिया गया। इस वर्ष JEE Advanced 2026 परीक्षा में कुल 1,79,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। परिणामों के साथ जारी मेरिट सूची में IIT दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला।

Published: 11:27am, 01 Jun 2026

नई दिल्ली। देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 का रिजल्ट सोमवार को निर्धारित समय से पहले जारी कर दिया गया। पहले परिणाम सुबह 10 बजे घोषित होने थे, लेकिन उम्मीदवारों को सुबह ही अपना स्कोर देखने का अवसर मिल गया। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष JEE Advanced 2026 परीक्षा में कुल 1,79,694 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से 56,880 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। परिणामों के साथ जारी मेरिट सूची में IIT दिल्ली जोन का दबदबा देखने को मिला।

शुभम कुमार बने ऑल इंडिया टॉपर

JEE Advanced 2026 में शुभम कुमार ने 330 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। दूसरे स्थान पर कबीर छिल्लर रहे, जिन्होंने 329 अंक अर्जित किए। दोनो ही टॉपर कोटा से कोचिंग कर रहे थे और अच्छे दोस्त भी हैं। वहीं जतिन चाहर ने 319 अंक के साथ शीर्ष रैंकर्स की सूची में जगह बनाई। खास बात यह है कि तीनों टॉपर्स IIT दिल्ली जोन से हैं।

लड़कियों में आरोही देशपांडे बनी टॉपर, मिली 77वीं रैंक

महिला अभ्यर्थियों में आरोही देशपांडे ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 77वीं रैंक हासिल की। उन्होंने परीक्षा में 360 में से 280 अंक प्राप्त किए और टॉप महिला उम्मीदवार बनीं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

उम्मीदवार निम्नलिखित आसान चरणों के माध्यम से अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं—

1. आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
2. होमपेज पर उपलब्ध JEE Advanced Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रोल नंबर/मोबाइल नंबरऔर जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
4. सबमिट बटन दबाएं।
5. स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।

JEE Advanced के परिणाम जारी होने के बाद अब सफल उम्मीदवारों की नजरें joSAA काउंसलिंग 2026 पर टिकी हैं, जिसके माध्यम से IITs में प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

YuvaSahakar Team

Recent Post