Trending News

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल लद्दाख बना भारत का पहला पूर्ण जैविक केंद्र शासित प्रदेश यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

Jaipur incident: गैस टैंकरों की टक्कर में 8 जिंदा जले, दर्जनों झुलसे, 40 से ज्यादा गाड़ियां खाक

यह धमाका उस समय हुआ जब एक एलपीजी गैस टैंकर की सीएनजी टैंकर से टक्कर हो गई। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

Published: 13:10pm, 20 Dec 2024

राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर जयपुर-अजमेर नेशनल हाईवे पर हुए एक तेज धमाके में 8 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई और दर्जनों लोग झुलस गए। यह धमाका उस समय हुआ जब एक एलपीजी गैस टैंकर की सीएनजी टैंकर से टक्कर हो गई। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई नेताओं ने गहरा दुख जताया है।

यह हादसा कितना भयानक था इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि धमाका होते ही 200 मीटर के इलाके में पूरी आग फैल गई और आसपास मौजूद 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई। टैंकर के ठीक पीछे एक स्लीपर बस थी। धमाका होते ही इस बस में आग लग गई। मृतकों में सबसे ज्यादा संख्या इसी बस में सवार लोगों की है। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके साथ ही 2 किलोमीटर क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया।

यह हादसा अजमेर रोड पर भांकरोटा पेट्रोल पंप के पास हुआ। हादसे में घायल हुए लोगों का इलाज एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। उसके बाद सीएम शर्मा ने भांकरोटा जाकर भी घटनास्थल को देखा।

जयपुर अग्निकांड पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गहरा दुख जताया है। इस हादसे में मरने वालों के परिवार वालों को दो लाख रुपये की आर्थिक मदद करने की उन्होंने घोषणा की है। साथ ही घायलों के परिवार वालों को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे।

YuvaSahakar Team