Trending News

नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता नीट पेपर लीक मामला : सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपियों के खिलाफ दायर की चार्जशीट, बिहार में बनाए गए तीन फास्ट ट्रैक कोर्ट लोकसभा में पेपर लीक से जुड़े 'पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पास CWG 2026: वेटलिफ्टिंग में हरजिंदर और 10,000 मीटर रेस में गुलवीर ने जीता सिल्वर मेडल एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा समेत 5 अरेस्ट, झारखंड पुलिस को बड़ी कामयाबी दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर पेटीएम पेमेंट्स बैंक पूरी तरह बंद होंगे जापान में भूकंप से तबाही, 13 लोगों की मौत और कई लापता

इसरो में 244 पदों पर निकली भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Published: 11:33am, 29 Jul 2026

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने प्रशासनिक और सहायक श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 244 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक ISRO की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती के तहत असिस्टेंट के 113 पद, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) के 81 पद, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के 22 पद और स्टेनोग्राफर के 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसके अलावा इसरो की अन्य इकाइयों में असिस्टेंट के 17 और जूनियर पर्सनल असिस्टेंट का एक अतिरिक्त पद भी शामिल है।

शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों या 10 अंकों के स्केल पर 6.32 CGPA के साथ स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी ने अपनी डिग्री विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अवधि के भीतर पूरी की हो।

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 16 अगस्त 2026 तक 28 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार 31 वर्ष तक, जबकि आरक्षित पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवार 33 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा पात्र सरकारी कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांगजन, उत्कृष्ट खिलाड़ी, विधवा, तलाकशुदा और कानूनी रूप से अलग रह रही तथा पुनर्विवाह न करने वाली महिलाओं को भी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन जमा करते समय सभी उम्मीदवारों को 500 रुपये प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क का भुगतान केवल भारतकोष (Bharatkosh) ई-पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकेगा। आवेदन पत्र भरने के बाद ही भुगतान लिंक सक्रिय होगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत लिखित परीक्षा से होगी। यह परीक्षा देशभर के 38 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में एक ही ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्नपत्र होगा, जिसके लिए उम्मीदवारों को 150 मिनट का समय दिया जाएगा।

लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्येक श्रेणी में अधिसूचित रिक्तियों के मुकाबले अधिकतम 1:5 के अनुपात में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जहां लागू होगा, वहां स्किल टेस्ट के लिए कम से कम 10 उम्मीदवारों को आमंत्रित किया जाएगा।

YuvaSahakar Desk