Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

मुंबई को मिलेगी मुजफ्फरपुर की शाही लीची की मिठास, रेलवे चलाएगा लीची स्पेशल ट्रेन

भारत में पहली बार मुजफ्फरपुर से मुंबई के लिए ‘लीची स्पेशल ट्रेन’ चलाई जा रही है, जिससे किसानों को सीधा बाजार मिलेगा और देशभर में शाही लीची की मांग को पूरा किया जा सकेगा।

Published: 16:13pm, 08 May 2025

भारतीय रेलवे ने मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची को मुंबई पहुंचाने के लिए एक अभूतपूर्व पहल शुरू की है। 15 मई 2025 से मुजफ्फरपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस (मुंबई) के लिए ‘लीची स्पेशल ट्रेन’ का संचालन शुरू होगा। यह पार्सल सह यात्री ट्रेन एक महीने तक प्रतिदिन शाम 5 बजे रवाना होगी, जिससे रोजाना 138 टन शाही लीची मुंबई पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में 16 कोच होंगे, जिनमें 6 पार्सल वैन लीची परिवहन के लिए आरक्षित होंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए 2 एसी, 5 स्लीपर और 3 जनरल बोगियां शामिल की गई हैं। लीची की बुकिंग और लोडिंग के लिए मुजफ्फरपुर जंक्शन पर विशेष बुकिंग केंद्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही, लीची के कार्टन को एक्स-रे जांच से छूट दी गई है ताकि परिवहन प्रक्रिया सुगम हो।

रक्षा मंत्रालय के सहयोग से शुरू इस पहल का उद्देश्य बिहार के लीची किसानों को लाभ पहुंचाना है। बिहार देश में 42% लीची उत्पादन करता है, जिसमें से 60% शाही लीची है, जो मुजफ्फरपुर के 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में उगाई जाती है। पिछले वर्ष मुजफ्फरपुर से 6.5 हजार क्विंटल लीची विभिन्न शहरों में भेजी गई थी। इस बार बंपर पैदावार के साथ दिल्ली की आजाद मंडी और मुंबई में भारी मांग देखी जा रही है।

यह ट्रेन न केवल किसानों की आय बढ़ाएगी, बल्कि मुजफ्फरपुर की शाही लीची की मिठास को देश के प्रमुख महानगरों तक पहुंचाएगी। रेलवे और स्थानीय प्रशासन इस पहल को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post