Trending News

नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास PM मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए खेलो इंडिया डायलॉग को संबोधित करेंगे राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

भारतीय सेना SSC टेक 68वीं भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 381 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 381 रिक्तियां भरी जाएंगी, इनमें 350 पद SSC (Tech) Men और 31 पद SSCW (Tech) Women के लिए निर्धारित किए गए हैं

Published: 10:00am, 02 Jul 2026

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) टेक 68वीं भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती अप्रैल 2027 से शुरू होने वाले SSC (Tech) Men और SSCW (Tech) Women कोर्स के लिए आयोजित की जाएगी। योग्य अविवाहित पुरुष और महिला इंजीनियरिंग स्नातक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा, ड्यूटी के दौरान शहीद हुए भारतीय सशस्त्र बलों के रक्षा कर्मियों की विधवाएं भी निर्धारित श्रेणी के तहत आवेदन करने की पात्र होंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया महिला उम्मीदवारों के लिए 8 जुलाई 2026 से शुरू होकर 6 अगस्त 2026 तक चलेगी, जबकि पुरुष उम्मीदवार 9 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 381 रिक्तियां भरी जाएंगी। इनमें 350 पद SSC (Tech) Men और 31 पद SSCW (Tech) Women के लिए निर्धारित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा।

भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा में बी.टेक या इंजीनियरिंग डिग्री होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना आधिकारिक अधिसूचना में निर्धारित तिथि के अनुसार की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंत में SSB प्रदर्शन, मेडिकल फिटनेस तथा उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

वेतन की बात करें तो प्रशिक्षण के दौरान चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत 56,100 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड मिलेगा। कमीशन मिलने के बाद अधिकारी लेफ्टिनेंट के रूप में नियुक्त होंगे, जहां वेतन 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक होगा। इसके अलावा लेफ्टिनेंट से ब्रिगेडियर रैंक तक के अधिकारियों को 15,500 रुपये प्रतिमाह मिलिट्री सर्विस पे (MSP) भी दिया जाएगा। सेना के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

YuvaSahakar Desk