Trending News

GRAP-1 का असर, दिल्ली मेट्रो में बढ़े यात्री, एक दिन में 80.5 लाख बोर्डिंग दर्ज आज 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 का खिताब जीता 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा इंडियन कोऑपरेटिव समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 UPI ने संचालन के 10 साल पूरे किए, 2025-26 में 24,162 करोड़ लेनदेन के साथ भारत का डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म बना वैश्विक पहचान तमिलनाडु में सहकारी समितियों के माध्यम से रियायती दरों पर पटाखों की बिक्री शुरू, वहीं 44,573 सहकारी कर्मचारियों को 20% तक बोनस और एक्स-ग्रेशिया देने की घोषणा GRAP-1 का असर, दिल्ली मेट्रो में बढ़े यात्री, एक दिन में 80.5 लाख बोर्डिंग दर्ज आज 21,800 करोड़ रुपये की पुणे मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन 2026 का खिताब जीता 19 नवंबर को नई दिल्ली में होगा इंडियन कोऑपरेटिव समिट एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स 2026 UPI ने संचालन के 10 साल पूरे किए, 2025-26 में 24,162 करोड़ लेनदेन के साथ भारत का डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म बना वैश्विक पहचान तमिलनाडु में सहकारी समितियों के माध्यम से रियायती दरों पर पटाखों की बिक्री शुरू, वहीं 44,573 सहकारी कर्मचारियों को 20% तक बोनस और एक्स-ग्रेशिया देने की घोषणा

Champions Trophy: दक्षिण कोरिया के खिलाफ लीग की जीत को दोहरा भारत फाइनल में स्थान बनाने उतरेगा

दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में अजेय पांच बार का चैंपियन भारत मंगलवार को दक्षिण कोरिया पर आखिरी राउंड लीग मैच की बड़ी मैच को यहां बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में भी दोहरा जीत के छक्के के साथ खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगा।

फोटोः पंकज शर्मा


मोहाली (पंजाब)। दुनिया के बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगुआई में अजेय पांच बार का चैंपियन भारत मंगलवार को दक्षिण कोरिया पर आखिरी राउंड लीग मैच की बड़ी मैच को यहां बुधवार को दूसरे सेमीफाइनल में बलबीर सिंह सीनियर हॉकी स्टेडियम में भी दोहरा जीत के छक्के के साथ खिताब की ओर एक और कदम बढ़ाने उतरेगा। भारत के सीनियर स्ट्राइकर मंदीप सिंह, टखना मुड़ने के चलते पिछले लगातार दो मैचों से बाहर अभिषेक नैन सहित आक्रामक मिडफील्डर हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा और विवेक सागर प्रसाद को रोटेट कर बीच में आराम देने के बावजूद जालंधर में राउंड रॉबिन लीग के अपने सभी पांच मैच जीते।

भारत का 2028  के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए नई और मजबूत टीम के मकसद से बराबर नौजवान खिलाड़ियों को मौका और बुढ़ाते खिलाड़ियों को रोटेट कर बीच बीच में आराम देने का दांव एकदम सही पड़ा है। स्टार स्ट्राइकर अभिषेक नैन मलेशिया के खिलाफ मैच से ठीक पहले वार्म अप के दौरान टखना मुड़ने के चलते दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच से बाहर रहने पर टीम ने एक इकाई के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों को रोटेट करते हुए नीलकांत शर्मा और विष्णुकांत सिंह जैसे जिन भी खिलाड़ियों को आजमाया वे कसौटी पर खरे उतरे। नीलकांत और विष्णुकांत ने इस टूर्नामेंट में मिले हर मौके को भुनाया। अभिषेक नैन की टखने की चोट के चलते उनके बुधवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में खेलने की बाबत यदि चीफ कोच क्रेग फुल्टन और कप्तान हरमनप्रीत सिंह की बात करें तो वे पूरी तरह आश्वस्त नहीं दिखाई देते हैं। अभिषेक का दक्षिण कोरिया के खिलाफ बुधवार को सेमीफाइनल में खेलना मुश्किल दिखाई देता है।

भारतीय टीम दक्षिण कोरिया पर आखिरी लीग मैच में बड़ी जीत के बावजूद सेमीफाइनल जैसे बड़े मंच पर किसी तरह की ढील गवारा नहीं कर सकती। सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मंदीप सिंह शिलानंद लाकरा जैसे तेज तर्रार स्ट्राइकर मैच शुरू होते ही हमलों का तांता लगा दक्षिण कोरिया पर शुरू से ही दबाव की रणनीति से भारतीय टीम जीत का सिलसिला जारी रखेगी। दक्षिण कोरिया को गोल करने से रोकने के लिए भारत की मध्यपंक्ति में अनुभवी विवेक सागर प्रसाद, नीलकांत शर्मा, राजिंदर सिंह जू को उसके स्ट्राइकर को अपने गोल के करीब आने से पहले ही रोकना होगा। भारत के लिए अच्छी बात यह है कि दक्षिण कोरिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच में दिलप्रीत सिंह ने दो गोल किए लेकिन अभिषेक के चोट के चलते बाहर होने के बाद सुखजीत सिंह ने स्कीमर की भूमिका शिद्दत से निभाई है।

पूरे रंग में चल रही भारतीय टीम को सेमीफाइनल में रोकना दक्षिण कोरिया के लिए दूर की कौड़ी लगता है। भारत को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अति आत्मविश्वास से बचना होगा। अपने जवाबी हमलों से चौंकाने में सक्षम दक्षिण कोरिया के खिलाफ भारत सेमीफाइनल में अंगदबीर या विष्णुकांत को बाहर रख कर अनुभवी हार्दिक सिंह को जरूर टीम में वापस बुलाएगी। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने सबसे ज्यादा नौ गोल किए और उनके साथ दिलप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह ने चार चार तथा शिलानंद लाकरा ने दो गोल किए हैं। भारत के पास पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिकर के रूप में कप्तान हरमनप्रीत सिंह जैसा ब्रह्मास्त्र तो है ही साथ ही जुगराज सिंह, संजय व अमनदीप लाकरा और राजिंदर सिंह के रूप में पर्याप्त विकल्प हैं। सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिह और शिलानंद लाकरा खुद मैदान गोल करने के साथ भारत को इसीलिए ज्यादा से ज्यादा पेनल्टी कॉर्नर दिलाने की कोशिश करेंगे। दक्षिण कोरिया के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले डैन सोन (3 गोल) और ड्रैग फ्लिकर ज्यून पार्क (2गोल) के खिलाफ भारत की सबसे मजबूत कड़ी गोलरक्षक सूरज करकेरा और कृष्ण बहादुर पाठक को चौकस रहना होगा।

अभिषेक को सेमीफाइनल में खिलाने का फैसला जांच के बाद: फुल्टन

भारत के चीफ कोच क्रेग फु्ल्टन ने जालंधर में दक्षिण कोरिया पर जीत के बाद कहा, ‘ जहां तक अभिषेक नैन की चोट और उनके सेमीफाइनल में खेलने की बात तो मैं इस बाबत बस यही कहूंगा की उनके पास रिकवरी के लिए वक्त बहुत कम है और हड़बड़ी में बेवजह उन्हें खिलाया गया तो उनकी चोट और बढ़ सकती है। हमें बेशक अभिषेक के अनुभव की कमी दक्षिण कोरिया के खिलाफ मैच में अखरी। मेडिकल टीम की सलाह और जांच के बाद ही हम अभिषेक को दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उतारने या आराम देने की बाबत अंतिम फैसला लेंगे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ पहले और तीसरे क्वॉर्टर में खूब गोल किए। अभिषेक की गैरमौजूदगी में हमारी टीम अपनी बराबर की रणनीति पर काबिज रही और दूसरे क्वॉर्टर को छोड़ कर हम पूरी तरह हावी रहे। दक्षिण कोरिया के खिलाफ सेमीफाइनल में हम बढ़िया आगाज करने के साथ एक इकाई के रूप में खेल कर मैच जीतने उतरेंगे।’

अभिषेक की चोट अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं : हरमनप्रीत  

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने कहा,  अपनी जीत का सिलसिला जारी रख कर सेमीफाइनल में पहुंचने पर फख्र है। हम अब सेमीफाइनल में भी दक्षिण कोरिया के खिलाफ हाल ही के बढ़िया प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। अभिषेक के टखने की चोट अभी भी पूरी तरह ठीक नहीं है। हम दक्षिण कोरिया के खिलाफ आखिरी लीग मैच के अपने प्रदर्शन को दोहरा कर लगातार तीसरी बार टूर्नामेंट के फाइनल में स्थान बनाने की कोशिश करेंगे। मुझे इस बात की खुशी है कि अभिषेक की गैरमौजूदगी में टीम के सीनियर खिलाड़ियों दिलप्रीत, मंदीप और नीलकांत ने टीम को जिताने की जिम्मेदारी ली।

YuvaSahakar Team