Trending News

महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत महिला जूनियर एशिया कप हॉकी: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में मारी एंट्री यूपी की एक करोड़ दीदियों को मिलेगा 100000 तक का ब्याज मुक्त लोन, महिला उद्यमी क्रेडिट योजना में मिलेगा 20000 का लाभ डीयू में हॉस्टल क्षमता बढ़ाने की तैयारी, तीन महीने में 5544 सीटे बढाई जाएंगी दिल्ली में IGL का अभियान, CNG सिलेंडरों के हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट की होगी जांच महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की पिकअप वैन से टक्कर में 8 लोगों की मौत

कप्तान अनमोल एक्का के प्रदर्शन से भारत ने जू. पुरुष हॉकी एशिया कप में जड़ा खिताबी छक्का

बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर कप्तान अनमोल अनमोल एक्का के अनुकरणीय खेल की बदौलत भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को मोकी (चीन) में एएचएफ जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में 4-1 से हरा कर लगातार चौथी और कुल छठी बार खिताब जीत लिया। चैंपियन भारत, उपविजेता दक्षिण कोरिया और जूनियर एशिया कप में तीसरे स्थान पर रही पाकिस्तान ने  2027 में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया।

बेहतरीन ड्रैग फ्लिकर कप्तान अनमोल अनमोल एक्का के अनुकरणीय खेल की बदौलत भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को मोकी (चीन) में एएचएफ जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में 4-1 से हरा कर लगातार चौथी और कुल छठी बार खिताब जीत लिया। चैंपियन भारत, उपविजेता दक्षिण कोरिया और जूनियर एशिया कप में तीसरे स्थान पर रही पाकिस्तान ने  2027 में होने वाले जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। भारत (2004, 2008, 2015, 2023, 2024, 2026) ने रविवार को फाइनल जीतने के साथ जूनियर पुरुष हॉकी एशिया कप में खिताब जीतने का छक्का जड़ दिया।
भारत की जूनियर पुरुष और जूनियर महिला हॉकी टीम को केसरिया रंग की जर्सी बहुत रास आई और उसकी दोनों ही टीमों ने जूनियर हॉकी एशिया कप में अपने अपने खिताब बरकरार रखे। स्ट्राइकर सानिका चंद्रकांत माणे द्वारा दूसरे क्वॉर्टर के दूसरे मिनट में दागे इकलौते मैदानी गोल की बदौलत पिछले दो बार के चैंपियन भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी मेजबान चीन को मोकी में रविवार को एएचएफ जूनियर महिला हॉकी एशिया कप फाइनल में 1-0  से हरा कर लगातार तीसरी बार खिताब जीता।
भारत ने अपना इकलौता मैच जापान से पूल ए में तीन तीन गोल से ड्रॉ खेला था। भारत के कप्तान अनमोल एक्का फाइनल में पेनल्टी कॉर्नर पर दूसरा गोल करने के साथ कुल 17 गोल के साथ टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे। भारत ने दक्षिण कोरिया को पूल मैच में 7-3 से शिकस्त दी थी। भारत के कप्तान अनमोल एक्का ने दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करने के साथ सीनियर टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह की तरह लंबे एरियल पास से भी बराबर साथी स्ट्राइकर प्रभदीप सिंह,अजित यादव, आर्यन खेस और सुखविंदर सिंह के लिए गेंद आगे बढ़ा उन्हें गोल के मौके और पेनल्टी कॉर्नर बनाने में मदद की। अनमोल ने फाइनल में खुद एक गोल किया जबकि उनके ड्रैग फ्लिक पर दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जिनसू किम के पैड से लगकर लौटती गेंद पर अजित यादव ने भारत के लिए पहला और आशु मौर्य ने किया। भारत के लिए मैच में अजित यादव, अनमोल एक्का, प्रभदीप सिंह व आशु मौर्य ने एक एक गोल किया। पराजित दक्षिण कोरिया के लिए इकलौता गोल कप्तान  मिनहयुक ली ने आखिरी क्वॉर्टर में पेनल्टी स्ट्रोक पर किया।
कप्तान अनमोल एक्का ने मैच के नौवें मिनट में तेज ड्रैग फ्लिक लगाया और इस पर गेंद को दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जिनसू किम ने अपने दस्ताने से रोकने की कोशिश की लेकिन लौटती गेंद को वहीं डी में मंडराते अजित यादव ने लपक कर गोल में डाल कर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। कप्तान अनमोल एक्का ने चार मिनट बाद मिले दूसरे पेनल्टी कॉर्नर पर तेज ड्रैग फ्लिक पर दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जिनसू किम को छका गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। अनमोल एक्का का यह इस टूर्नामेंट में 17 वां गोल था। आर्यन खेस के डी के भीतर दिए बढ़िया पास पर प्रभदीप सिंह ने दूसरे क्वॉर्टर के छठे मिनट में दनदनाता जमीनी शॉट जमा गोल कर भारत को 3-0 से आगे कर दिया। कप्तान अनमोल एक्का के तेज ड्रैग फ्लिक पर दक्षिण कोरिया के गोलरक्षक जिनसू किम के पैड से लगकर लौटती गेंद को चौथे और आखिरी क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में वही डी में मंडराते आशु मौर्य ने गोल में डाल कर भारत को 4-0 से आगे कर दिया। दक्षिण कोरिया को भारतीय खिलाड़ी द्वारा डी के भीतर हॉकी खींचे पर मैच के 54 वें मिनट में मिले पेनल्टी स्ट्रोक को कप्तान मिनहयुक ली ने गोल में बदल कर स्कोर 1-4 कर दिया।
पाक को तीसरा स्थान
राणा अब्दुल समी के आखिरी दो क्वॉर्टर में दागे दो तथा मुहम्मद शाहीर और कप्तान वहीद राणा के एक गोल की बदौलत पाकिस्तान ने दो गोल से पिछड़ने के बाद मलेशिया को 4-2 से हरा कर तीसरे स्थान पर रह कर 2027 के जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई कर लिया। मलेशिया के लिए कप्तान एडम जौहरी और फहमी सुजैनी ने एक एक गोल किया।

YuvaSahakar Team