Trending News

तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा नेपाल को 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा भारत, फ्लड डैमेज के बाद फैसला किशाऊ बांध पर दिल्ली में 6 राज्यों के बीच MoU केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे तीरंदाजी विश्व कप 2026 में धीरज बोम्मादेवरा ने जीता स्वर्ण भारत पहली बार वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF) 2026 की मेजबानी करेगा नेपाल को 18 घंटे बिजली सप्लाई करेगा भारत, फ्लड डैमेज के बाद फैसला किशाऊ बांध पर दिल्ली में 6 राज्यों के बीच MoU केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद, 500 तीर्थयात्री फंसे

IIT कानपुर का 5 हफ्ते का Python सर्टिफिकेट प्रोग्राम, AI-ML और Deep Learning की मिलेगी ट्रेनिंग

कार्यक्रम के जरिए UG और PG छात्रों को Python की आधुनिक प्रोग्रामिंग तकनीक सीखने और प्लेसमेंट की तैयारी में मदद मिलेगी

Published: 08:30am, 15 Sep 2026

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने Python for Artificial Intelligence, Machine Learning and Deep Learning पर आधारित 5 सप्ताह के इंटेंसिव सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्यक्रम में छात्रों, शोधार्थियों, फैकल्टी सदस्यों, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और R&D स्टाफ को Artificial Intelligence, Machine Learning, Neural Networks और Deep Learning के आधुनिक एल्गोरिदम और सॉफ्टवेयर की जानकारी दी जाएगी।

यह ऑनलाइन कार्यक्रम 14 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक Zoom के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। IIT कानपुर की ओर से कार्यक्रम का दिन-वार और स्लॉट-वार शेड्यूल भी जारी किया गया है। इसमें अनुभवी शिक्षकों और इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स द्वारा लाइव और इंटरैक्टिव लेक्चर दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रॉब्लम-सॉल्विंग सेशन के साथ टेस्ट और जॉब इंटरव्यू की तैयारी का भी अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को लेक्चर रिकॉर्ड करने, वीडियो या ऑडियो अपलोड करने अथवा स्टडी नोट्स को वितरित करने की अनुमति नहीं होगी। रिकॉर्डेड लेक्चर उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे, इसलिए प्रतिभागियों को अपनी इंटरनेट कनेक्टिविटी पहले से जांचने की सलाह दी गई है। अटेंडेंस और सहभागिता की निगरानी के लिए कक्षा के दौरान वीडियो ऑन रखना जरूरी होगा। कार्यक्रम में कम से कम 80 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों को स्टडी मैटेरियल समय पर प्राप्त करने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन करने की सलाह दी गई है।

IIT कानपुर के इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए Golden Registration की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2026, Flash Registration की 25 अक्टूबर 2026, Early Bird Registration की 8 नवंबर 2026 और Regular Registration की अंतिम तिथि 29 नवंबर 2026 है। इसके अलावा Spot Registration 15 दिसंबर 2026 तक किया जा सकेगा।

कार्यक्रम के जरिए UG और PG छात्रों को Python की आधुनिक प्रोग्रामिंग तकनीक सीखने और प्लेसमेंट की तैयारी में मदद मिलेगी। कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र भी Artificial Intelligence और Machine Learning की बुनियादी समझ विकसित कर सकेंगे। वहीं PhD स्कॉलर्स और फैकल्टी सदस्य रिसर्च में Python के इस्तेमाल और वर्चुअल लैब विकसित करने की दिशा में जानकारी हासिल कर सकते हैं। इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स Python आधारित AI और ML स्किल्स को मजबूत करने के साथ NumPy, Linalg, Module Design और Analysis जैसे विषयों को भी समझ सकेंगे।

विस्तृत जानकारी और आवेदन के लिए IIT कानपुर की आधिकारिक वेबसाइट  iitk.ac.in. पर विजिट किया जा सकता है।

YuvaSahakar Desk