Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

IBPS PO भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 11 सरकारी बैंकों में 6,715 पदों पर होगी भर्ती

आवेदन के समय अभ्यर्थी के पास स्नातक डिग्री या अंतिम मार्कशीट का वैध प्रमाण होना चाहिए

Published: 11:27am, 01 Jul 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस) ने सीआरपी पीओ/एमटी-XVI के तहत आईबीपीएस पीओ भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से देश के 11 सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में प्रोबेशनरी ऑफिसर (पीओ) और मैनेजमेंट ट्रेनी (एमटी) के कुल 6,715 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 1 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

जारी रिक्तियों के अनुसार सबसे अधिक 1,900 पद बैंक ऑफ बड़ौदा में हैं, जबकि केनरा बैंक में 1,500 और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1,100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा इंडियन ओवरसीज बैंक में 550, पंजाब नेशनल बैंक में 504, बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 500-500 तथा पंजाब एंड सिंध बैंक में 161 पदों पर नियुक्तियां होंगी। वहीं इंडियन बैंक, यूको बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने अभी अपनी रिक्तियों की संख्या रिपोर्ट नहीं की है।

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री या उसके समकक्ष योग्यता होना अनिवार्य है। आवेदन के समय अभ्यर्थी के पास स्नातक डिग्री या अंतिम मार्कशीट का वैध प्रमाण होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को स्नातक में प्राप्त प्रतिशत अंक भी दर्ज करने होंगे। आईबीपीएस के अनुसार अभ्यर्थी का स्नातक का अंतिम परिणाम 21 जुलाई 2026 तक घोषित हो चुका होना चाहिए।

आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार निर्धारित किया गया है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 175 रुपये (जीएसटी सहित) रखा गया है, जबकि सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपये (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क देना होगा। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, आईएमपीएस, यूपीआई और मोबाइल वॉलेट जैसे विकल्प उपलब्ध होंगे। यदि भुगतान के दौरान कोई अतिरिक्त बैंक या लेनदेन शुल्क लागू होता है तो उसका वहन उम्मीदवार को स्वयं करना होगा।

चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये के शुरुआती मूल वेतन (Basic Pay) पर नियुक्त किया जाएगा। निर्धारित वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक होगा। इसके अलावा संबंधित बैंक के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता तथा अन्य भत्तों और सुविधाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

YuvaSahakar Desk