Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

HTET Result 2026: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की जारी

इस वर्ष आयोजित HTET परीक्षा में करीब दो लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था

Published: 17:37pm, 06 Aug 2026

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने HTET 2026 का परिणाम और फाइनल आंसर-की एक साथ जारी कर दी है। अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस वर्ष आयोजित HTET परीक्षा में करीब दो लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। बोर्ड ने प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया है। लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) तीनों श्रेणियों का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है।

आपत्तियों के बाद जारी हुई फाइनल आंसर–की

परीक्षा के बाद कई अभ्यर्थियों ने कुछ प्रश्नों और उनके उत्तरों पर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। बोर्ड के विषय विशेषज्ञों ने सभी आपत्तियों की विस्तार से जांच की। जिन प्रश्नों में विकल्प गलत या अस्पष्ट पाए गए, उन्हें नियमानुसार रद्द किया गया और पात्र अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स भी दिए गए। संशोधन के बाद फाइनल आंसर-की जारी की गई है।

अब नहीं होगी किसी नई आपत्ति पर सुनवाई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि फाइनल आंसर-की और परिणाम जारी होने के बाद अब किसी भी नई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही आपत्तियां दर्ज कराने का पोर्टल भी बंद कर दिया गया है। ग्रेस मार्क्स जोड़ने के बाद स्कोरकार्ड में प्रदर्शित अंक ही अंतिम और मान्य होंगे।

ऐसे करें HTET Result 2026 चेक

अभ्यर्थी निम्नलिखित आसान चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं—

  • सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • होमपेज पर HTET Result 2026 या HTET Final Answer Key के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना परीक्षा स्तर (Level-1, Level-2 या Level-3) चुनें।
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर रिजल्ट और फाइनल आंसर-की दिखाई देगी।
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

YuvaSahakar Desk