Trending News

NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान NEET-UG 2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें नीट यूजी की फीस रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की तारीख बढ़ी, अब 31 जुलाई तक मौका फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू सीबीएसई की डिजिटल कॉपी जांच प्रणाली पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, सरकार से मांगा स्थायी समाधान

NEET-UG री-एग्जाम से पहले अलर्ट मोड में सरकार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

21 जून को आयोजित होने वाले NEET UG री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), विभिन्न राज्य सरकारों और उच्च शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Published: 16:29pm, 18 Jun 2026

21 जून को आयोजित होने वाले NEET UG री-एग्जाम को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), विभिन्न राज्य सरकारों और उच्च शिक्षण संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

समीक्षा बैठक में परीक्षा केंद्रों की तैयारियों, प्रश्नपत्रों की सुरक्षा, निगरानी व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। शिक्षा मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी प्रक्रियाएं निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप लागू की जाएं।

री-एग्जाम को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने छात्रों की यात्रा आसान बनाने के लिए विशेष सुविधाओं की घोषणा की है। उत्तर प्रदेश में अभ्यर्थियों को UPSRTC बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। पंजाब सरकार ने छात्रों और उनके साथ एक अभिभावक के लिए 20 से 22 जून तक पंजाब रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था की है।

इसके अलावा ओडिशा सरकार ने OSRTC बसों में NEET अभ्यर्थियों के लिए नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी है। छात्र एडमिट कार्ड दिखाकर परीक्षा केंद्र तक बिना किराया दिए पहुंच सकेंगे। आंध्र प्रदेश में भी APSRTC बसों में 21 जून को परीक्षा देने वाले छात्रों को मुफ्त यात्रा की अनुमति होगी। वहीं दिल्ली सरकार ने DTC बसों में NEET अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क यात्रा की घोषणा की है।

NEET देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सरकार परीक्षा प्रक्रिया पर विशेष नजर रख रही है। प्रशासनिक समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और अभ्यर्थियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि लाखों छात्रों को परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और परीक्षा प्रक्रिया पर उनका भरोसा कायम रहे।

YuvaSahakar Team