Trending News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफल CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन फिजिक्स में 2026 का नोबेल प्राइज बेल्जियम में जन्मे 82 साल के फ्रांसिस हैल्जेन को मिला दिल्ली में CEC के खिलाफ आज सड़क पर 19 दल, 250 सांसदों के शामिल होने का दावा, SIR का विरोध भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफल CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन फिजिक्स में 2026 का नोबेल प्राइज बेल्जियम में जन्मे 82 साल के फ्रांसिस हैल्जेन को मिला दिल्ली में CEC के खिलाफ आज सड़क पर 19 दल, 250 सांसदों के शामिल होने का दावा, SIR का विरोध

जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफलa

इस साल महिला उम्मीदवारों में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली अभ्यर्थी ने 280 अंक प्राप्त किए और उनकी ऑल इंडिया रैंक 77 रही। उन्हें मैथमैटिक्स में 101, फिजिक्स में 86 और केमिस्ट्री में 93 अंक मिले

Published: 11:28am, 06 Oct 2026

इंडियन इंस्टीट्यूट्स ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) में दाखिले के लिए आयोजित जेईई एडवांस्ड 2026 के नतीजों में इस साल महिला उम्मीदवारों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले छह वर्षों में पहली बार 10 हजार से ज्यादा महिला उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड क्वालिफाई किया है। IIT रुड़की की ओर से जारी जॉइंट इम्प्लीमेंटेशन कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल कुल 10,107 महिला उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुईं। वहीं जनरल और OBC-NCL कैटेगरी के क्वालिफिकेशन रेट में गिरावट दर्ज की गई है।

रिपोर्ट के अनुसार जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए 43,112 महिला उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 40,562 ने दोनों पेपर में परीक्षा दी। इनमें 10,107 उम्मीदवार सफल हुईं। महिला उम्मीदवारों का क्वालिफिकेशन रेट 23.4 प्रतिशत रहा, जबकि 2025 में यह 21.7 प्रतिशत था। इस तरह एक साल में महिला उम्मीदवारों के क्वालिफिकेशन रेट में 1.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

इस साल महिला उम्मीदवारों में सबसे अधिक अंक हासिल करने वाली अभ्यर्थी ने 280 अंक प्राप्त किए और उनकी ऑल इंडिया रैंक 77 रही। उन्हें मैथमैटिक्स में 101, फिजिक्स में 86 और केमिस्ट्री में 93 अंक मिले। एडमिशन के आंकड़ों के मुताबिक कुल 3,814 महिला उम्मीदवारों को फीमेल-ओनली सीटों के जरिए प्रवेश मिला, जबकि 37 महिलाओं ने जेंडर-न्यूट्रल पूल के माध्यम से सीट हासिल की।

जेईई एडवांस्ड 2026 में कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,79,694 उम्मीदवारों ने दोनों पेपर दिए और कुल 56,880 उम्मीदवार परीक्षा में क्वालिफाई हुए। कैटेगरीवार आंकड़ों में जनरल वर्ग में गिरावट देखने को मिली। 2025 में इस कैटेगरी के 16,154 उम्मीदवार सफल हुए थे, जबकि 2026 में यह संख्या घटकर 15,883 रह गई। क्वालिफिकेशन रेट भी 43 प्रतिशत से घटकर 39.8 प्रतिशत हो गया।

इसके विपरीत SC और ST कैटेगरी में सफल उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी है। SC वर्ग में 2025 के 12,499 के मुकाबले इस साल 15,856 उम्मीदवार क्वालिफाई हुए। ST कैटेगरी में भी सफल उम्मीदवारों की संख्या 5,008 से बढ़कर 6,379 हो गई। EWS कैटेगरी में भी 6,291 से बढ़कर 6,377 उम्मीदवार सफल हुए।

OBC-NCL कैटेगरी में क्वालिफिकेशन रेट 18.2 प्रतिशत से घटकर 17.5 प्रतिशत हो गया। इस वर्ग में सफल उम्मीदवारों की संख्या भी 12,606 से घटकर 12,385 रही। रिपोर्ट के मुताबिक JEE Main 2026 के आधार पर 2,50,000 उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाना था, लेकिन परसेंटाइल बंचिंग के कारण कुल 2,50,174 उम्मीदवार योग्य घोषित हुए।

जेईई एडवांस्ड 2026 के बाद IITs में सीट अलॉटमेंट की बात करें तो IIT खड़गपुर में सबसे ज्यादा 1,952 सीटें अलॉट हुईं। इसके बाद IIT BHU में 1,590, IIT बॉम्बे में 1,366 और IIT रुड़की में 1,357 सीटें अलॉट की गईं। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल क्वालिफाइंग क्राइटेरिया में भी बदलाव किया गया, ताकि उपलब्ध सीटों की तुलना में हर कैटेगरी से पर्याप्त संख्या में उम्मीदवार एडमिशन प्रक्रिया के अगले चरण तक पहुंच सकें।

YuvaSahakar Desk