Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बेटियों ने मारी बाजी, जसमीत कौर बनीं टॉपर

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम में प्रदेश को 9 नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। खास बात यह रही कि इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 स्थानों पर कब्जा जमाया है।

Published: 11:00am, 02 Jun 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद जारी हुए इस परिणाम में प्रदेश को 9 नए डिप्टी कलेक्टर मिले हैं। खास बात यह रही कि इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-2 स्थानों पर कब्जा जमाया है।

डिप्टी कलेक्टर पद के लिए जसमीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि वर्षा जोशी दूसरे स्थान पर रही हैं। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

डिप्टी कलेक्टर के कुल 9 पदों में से 4 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। वहीं, पुलिस उपाधीक्षक (CO) के 10 पदों में से 5 पद महिलाओं ने हासिल किए हैं। इससे एक बार फिर साबित हुआ है कि प्रदेश की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

आयोग के अनुसार, यह अंतिम परिणाम 1 दिसंबर 2025 को घोषित संशोधित मुख्य परीक्षा परिणाम के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी किया गया है। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए 27 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक साक्षात्कार, शारीरिक मापदंड परीक्षण और चिकित्सीय परीक्षण आयोजित किए गए थे। इन्हीं सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की गई।

डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अभ्यर्थियों में जसमीत कौर, वर्षा जोशी, आशुतोष नौटियाल, अमित चंद्र द्विवेदी, मीनाक्षी भाटिया, फराज मियान, विरल शर्मा, उज्ज्वल डालाकोटी और काजल सैनी शामिल हैं। इन सभी अभ्यर्थियों ने कठिन चयन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पार कर राज्य की प्रतिष्ठित प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई है।

YuvaSahakar Team

Recent Post