Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

जर्मनी पुरुष हॉकी विश्व कप में खिताब बरकरार रखने के लिए स्पेन से भिड़ेगी

जर्मनी ने सेमीफाइनल में अर्जेंटीना को हराया, स्पेन ने सेमीफाइनल में नीदरलैंड पर जीत दर्ज की

वॉवर(बेल्जियम)

जस्टस वीगेंड और पॉल फिलिप कॉफमैन के एक एक गोल से मौजूदा चैंपियन जर्मनी ने अर्जेंटीना पर शुक्रवार रात यहां 16 वें एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप के सेमीफाइनल में 2-1 से जीत दर्ज की। अर्जेंटीना के लिए इकलौता गोल टॉमस डॉमने ने दागा। जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच खेला गया फाइनल खासा रोमांचक रहा और इसमें दोनों ही टीमों को गोल करने के कई बढ़िया मौके मिले। 2002, 2006 और 2023 की चैंपियन कुल छठी और लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने वाली जर्मनी की पुरुष हॉकी टीम के पास अब 1971 और 1998 की उपविजेता स्पेन को रविवार को फाइनल में हरा कर लगातार दूसरी और कुल चौथी बार विश्व कप जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने उतरेगी। जर्मनी अब खिताब बरकरार रखने के लिए फाइनल में स्पेन से यहीं वावर (बेल्जियम) से रविवार को भिड़ेगी। अब नीदरलैंड और अर्जेंटीना कांसे के लिए भिड़ेंगे।

वहीं होजे बसेस्ट्रा की शानदार हैट्रिक और ड्रैग फ्लिकर पेन कुनिल के एक गोल से पिछड़ने के बाद स्पेन ने गजब की वापसी कर तीसरे और चौथे क्वॉर्टर में दस मिनट के भीतर तीन गोल कर ओलंपिक चैंपियन नीदरलैंड को यहां उसके घर मे यहां शुक्रवार को बेहद सेमीफाइनल में एम्सतलवीन (नीदरलैंड) पर रोमांचक संघर्ष में 4-3 से जीत दर्ज की। होजे बसेस्ट्रा ने तीसरा  क्वॉर्टर खत्म होने से चार मिनट पहले गोल कर स्पेन को एक एक की बराबरी दिलाई 49 वें मिनट में नीदरलैड के डयूको  तेलजेनकैंप को पीला कार्ड दिखा पांच  मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजे जाने से बाजी ही पलट गई और स्पेन ने पांच मिनट में तीन गोल कर सेमीफाइनल जीत लिया। नीदरलैंड के लिए आखिरी तीन मिनट में पहले यिप येनसन ने और दो मिनट बाद जोइप डी मोल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-4 जरूर किया तब बहुत देर हो चुकी थी।

जर्मनी के दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने के ठीक पहले गोल करने का मौका मिला लेकिन जस्टस वीगेंड के शॉट पर गोलरक्षक के पैड से लगकर लौटती गेंद को क्रिस्टोफर रुइर गोल करने से चूक गए। जस्टस वीगेंड ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में मारिज्त लुडविग के शॉट पर लौटती गेंद को गोल में डाल कर जर्मनी का खाता खोला। टॉमस डॉमने ने चौथे क्वॉर्टर में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अर्जेंटीना को एक एक की बराबरी दिला दी। अर्जेंटीना के लुइज मेंडेज को मैच के 50 वें मिनट में पीला कार्ड दिखा पांच मिनट के लिए मैदान से बाहर भेजे से सेमीफाइनल का पलड़ा जर्मनी की ओर झुक गया। लुडविग के अचूक पास पर गेंद को जस्टस वीगेंड ने संभाली और वॉली लगा गेंद को पॉल फिलिप काफमैन की ओर बढ़ाई और मैच के 54 वें मिनट में उन्होंने गोल कर जर्मनी को 2-1से आगे कर दिया। जर्मनी ने यह बढ़त बरकरार रख जीत के साथ फाइनल में स्पेन से वावर में भिडने का हक पाया। जस्टस वीगेंड ने कहा,‘ हमारे लिए शुक्रवार का दिन मिला जुला रहा। हमने डी में मौके भुनाने के साथ अपने किले की मजबूत चौकसी की लेकिन हमने डी के भीतर अर्जेंटीना के भीतर ज्यादा फुर्ती दिखाई।
वहीं नीदरलैंड को एम्सतलवीन में अर्जेंटीना के खिलाफ  सेमीफाइनल में क्षणिक गलती भारी पड़ी। नीदरलैंड के लिए कप्तान थियरे ब्रिंकमैन ने तीसरे, डयूको तेलजेनकैंप ने पांचवें और जोनास डी ज्यूस छठे मिनट में गेंद को लेकर डी में तेज शॉट जमाए लेकिन स्पेन के गोलरक्षक लुइज कालजैडो ने अच्छा पूर्वानुमान  लगा कर इन सभी के हमले नाकाम कर दिए। तिमैन रेयंगा ने बाएं से  गेंद को संभाल डी में पहुंच तेज शॉट जमाया लेकिन स्पेन के कप्तान मार्क मिरालेज ने सही समय पर डी में गेंद को कब्जे ले अपनी टीम पर खतरा टाल दिया। कप्तान मार्क मिरालेज के तेज स्लैप शॉट पर होजे बसेस्ट्रा डी में पहले क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले गेंद को अपनी स्टिक पर नहीं ले पाए और स्पेन के हाथ आया खाता खोलने का मौका निकल गया। जस्टन ब्लाक के तेज शॉट पर कप्तान  थियरे ब्रिंकमैन के शॉट को स्पेन के गोलरक्षक ने रोक कर अपनी टीम को पिछड़ने से बचाया। बाएं से आए तेज क्रॉस पर मैच के 22 वे मिनट में कोइन बिएन ने गोल का नीदरलैंड का खाता खोला। होजे बसेस्ट्रा ने दूसरा क्वॉटर खत्म होने से पहले तेज शॉट जरूर लगाया लेकिन उनका निशाना लक्ष्य चूक गया। होजे बसेस्ट्रा ने डी के बाहर तेज शॉट पर डी में गेंद पर बस अपनी हॉकी लगाई  और गोल कर स्पेन को एक एक की बराबरी दिला दी। नीदरलैंड को मैच के 47 वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर यिप येनसन के फ्लिक लुइस कालजैडो ने रोक कर बेकार किया। नीदरलैंड के डयूको  तेलजेनकैंप को खतरनाक खेल के लिए मैच के 49  वें मिनट में पीला कार्ड दिखा कर मैदान से बाहर भेजा। पेप कुनिल के तेज स्लैप शॉट पर होजे बसेस्ट्रा ने अगले ही मिनट मैच का अपना दूसरा गोल  गोल  कर स्पेन को 2-1 से आगे कर दिया। ड्रैग फ्लिकर पैप कुनिल ने दो मिनट मिले मैच के तीसरे पेनल्टी कॉर्नर गोल कर स्पेन को 3-1 से आगे कर  दिया। जस्टन बलाक  डी के भीतर पीछे आकर  निकोलज अल्वारेज को गिराने मिले पेनल्टी को होजे बसेस्ट्रा ने गोल में बदल अपनी हैट्रिक पूरी की। नीदरलैंड ने  आखिरी पांच मिनटमें अपने गोलरक्षक को बाहर बुला और दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए और इन पर आखिरी तीन मिनट में पहले यिप येनसन ने और दो मिनटबाद जोइप डी मोल ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर स्कोर 3-4 जरूर किया तब बहुत देर हो चुकी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हरा पांचवां स्थान : ब्लैक गोवर्स और कई विलट के पेनल्टी कॉर्नर पर दागे एक एक गोल की बदौ़लत ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को बराबर होती बारिश के बीच वेगनर स्टेडियम में खेले गए मैच में  2-0 से हरा कर पांचवां स्थान पाया। ऑस्ट्रेलिया को मैच में 13 पेनल्टी कॉर्नर मिले और इस ब्लैक गोवर्स ने छठे  और विलट ने 13 वें और आखिरी पर गोल दागा। इंग्लैंड को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया। इंग्लैंड की टीम मैच में कहीं दिखाई ही नहीं दी और उसे छठे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा।

YuvaSahakar Desk