Trending News

जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी जंक फूड पर चेतावनी लेबल को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम नीट पीजी 2026 परीक्षा 30 अगस्त को सुबह 9 से दोपहर 12:20 बजे तक CBT मोड में होगी नेपाल बाढ़ में 800 विदेशियों समेत लगभग 1500 लोग लापता, राहत और बचाव कार्य जारी UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास राष्ट्रपति मुर्मू टीचर्स डे पर 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान करेंगी

UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी, 4 हजार से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए क्वालीफाई

रिजल्ट के साथ ही NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि English, Commerce और Sociology विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी

Published: 08:02am, 29 Aug 2026

यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार करीब 6.07 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से 4 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं 97 हजार से ज्यादा उम्मीदवार देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए पात्र घोषित किए गए हैं।

NTA ने इस बार कुल 84 विषयों का परिणाम जारी किया है। एजेंसी के अनुसार बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता भी हासिल की है। सफल अभ्यर्थी अब अपने संबंधित विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में पीएचडी और शोध कार्यक्रमों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

रिजल्ट के साथ ही NTA ने यह भी स्पष्ट किया है कि English, Commerce और Sociology विषयों की परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। विशेषज्ञ समिति की जांच में इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी त्रुटियां सामने आई थीं, जिसके बाद री-एग्जाम कराने का निर्णय लिया गया।

एजेंसी के मुताबिक English, Commerce और Sociology की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर 2026 को होगी। इन विषयों के उम्मीदवारों से कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा। NTA जल्द ही री-एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी दिशा-निर्देश अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।

UGC NET परीक्षा का आयोजन देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की पात्रता तथा जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने के लिए किया जाता है। इसके साथ ही यह परीक्षा पीएचडी प्रवेश के लिए भी महत्वपूर्ण योग्यता निर्धारित करती है।

YuvaSahakar Desk