Trending News

NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख NEET-2026 अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, देश में बढ़ीं 9,911 MBBS सीटें फ्रांस को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में पहुंचा स्पेन भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए आज से हुआ लागू उत्तराखंड टीईटी के आवेदन शुरू, 3 अगस्त आखिरी तारीख

डीयू में बीटेक एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, 15 जून तक करें रजिस्ट्रेशन

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) से बीटेक करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने बीटेक प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक अभ्यर्थी डीयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 निर्धारित की गई है।

Published: 12:34pm, 01 Jun 2026

डीयू के बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का जेईई (मेन) 2026 परीक्षा में सफल होना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्र अपने जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉग इन कर फॉर्म भर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया जेईई मेन के प्रदर्शन के आधार पर पूरी की जाएगी।

आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 1500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। वहीं एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

जो छात्र डीयू के प्रतिष्ठित बीटेक कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Team