Trending News

 भारत को यूरेनियम देगा कनाडा, पीएम मोदी और कनाडाई PM मार्क कार्नी की मुलाकात में हुआ समझौता, डिफेंस और एनर्जी सेक्टर में सहयोग करेंगे दोनों देश         PM मोदी ने तमिलनाडु-पुडुचेरी में 7,100 करोड़ रूपए के प्रोजेक्ट्स का किया शुभारंभ, मदुरै में बोले- विकसित भारत में तमिलनाडु का अहम योगदान, तिरुप्परनकुंद्रम में मंदिर में की पूजा         सरकार ने फ्लाइट टिकट कैंसिलेशन को लेकर नए नियम जारी किए हैं, इसके तहत अगर टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर कोई पैसेंजर उसे कैंसल करता है तो ऐसे मामलों में यात्री से कोई एक्‍स्‍ट्रा चार्ज नहीं लिया जाएगा, विमानन नियामक डीजीसीए ने ये ऑर्डर जारी किए हैं         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं        

वाकिटी श्रीहरि के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल NDDB से की मुलाकात, नारमुल के पुनरुद्धार पर चर्चा

बैठक में सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी, विधायक बीरला इलैया, तेलंगाना स्टेट डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के गुथा अमित कुमार रेड्डी, गुडिपाटी मधुसूदन रेड्डी तथा एनडीडीबी और मदर डेयरी के अधिकारी उपस्थित रहे

Published: 11:02am, 03 Mar 2026

आणंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह से पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य मंत्री आनंद में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनिश शाह से पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य मंत्री वाकिटी श्रीहरि के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। बैठक में नलगोंडा रंगारेड्डी मिल्क यूनियन लिमिटेड (नारमुल) के सामने आ रही परिचालन और वित्तीय चुनौतियों पर चर्चा की गई।

बैठक में सांसद चमाला किरण कुमार रेड्डी, विधायक बीरला इलैया, तेलंगाना स्टेट डेयरी डेवलपमेंट कोऑपरेटिव फेडरेशन के गुथा अमित कुमार रेड्डी, गुडिपाटी मधुसूदन रेड्डी तथा एनडीडीबी और मदर डेयरी के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने नारमुल के संचालन को स्थिर करने और दुग्ध उत्पादक किसानों का विश्वास बहाल करने के लिए एनडीडीबी के हस्तक्षेप का अनुरोध किया। मीनेश शाह ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि एनडीडीबी, तेलंगाना सरकार और संबंधित हितधारकों के समन्वय से एक समयबद्ध पुनरुद्धार योजना तैयार करेगा, जिससे नारमुल को सतत विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।

YuvaSahakar Desk