Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

DAAD यग एंबेसडर प्रोग्राम 2027: जर्मनी में पढ़ चुके छात्रों के लिए सुनहरा मौका

प्रशिक्षण के दौरान चयनित प्रतिभागियों को जर्मनी की उच्च शिक्षा प्रणाली, वहां उपलब्ध रिसर्च के अवसरों और DAAD की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी

Published: 10:55am, 03 Aug 2026

जर्मनी में पढ़ाई या रिसर्च कर चुके छात्रों के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। जर्मन एकेडमिक एक्सचेंज सर्विस (DAAD) ने यंग एंबेसडर प्रोग्राम 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट daad.de पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले सभी उम्मीदवारों को एलिजिबिलिटी चेकलिस्ट पूरी करनी होगी और उसके बाद अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

क्या है DAAD यंग एंबेसडर प्रोग्राम?

यह कार्यक्रम उन छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिन्होंने पहले जर्मनी में पढ़ाई की है या किसी शैक्षणिक परियोजना पर काम किया है और अब वे अन्य छात्रों को जर्मनी में उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। यह कार्यक्रम दो सेमेस्टर तक चलेगा और इसकी शुरुआत अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र से होगी।

प्रशिक्षण के दौरान चयनित प्रतिभागियों को जर्मनी की उच्च शिक्षा प्रणाली, वहां उपलब्ध रिसर्च के अवसरों और DAAD की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके बाद यंग एंबेसडर अपने विश्वविद्यालय के स्टडी अब्रॉड ऑफिस के साथ मिलकर काम करेंगे।

निभानी होंगी ये जिम्मेदारियां

चयनित यंग एंबेसडर अपने संस्थान में आयोजित स्टडी अब्रॉड फेयर, सूचना सत्र, क्लासरूम प्रेजेंटेशन और कैंपस कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा वे छात्रों को जर्मनी में पढ़ाई, वहां की शिक्षा व्यवस्था, जीवनशैली और उपलब्ध अवसरों से जुड़ी जानकारी देंगे तथा उनके सवालों का जवाब भी देंगे।

प्रशिक्षण के दौरान मिलेंगे कई फायदे

इस कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों की कम्युनिकेशन स्किल, पब्लिक स्पीकिंग और प्रेजेंटेशन स्किल को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही उन्हें विभिन्न क्षेत्रों से चुने गए अन्य यंग एंबेसडर्स के साथ नेटवर्किंग का अवसर भी मिलेगा। DAAD की ओर से प्रशिक्षण में शामिल होने वाले चयनित उम्मीदवारों के रहने और घरेलू यात्रा का पूरा खर्च वहन किया जाएगा।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका के नागरिक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ने किसी समय जर्मनी में पढ़ाई की हो या वहां रिसर्च की हो। 1 जनवरी 2027 तक उम्मीदवार की आयु 32 वर्ष से कम होनी चाहिए। जो छात्र वर्तमान में जर्मनी में अध्ययन कर रहे हैं, वे भी आवेदन के पात्र हैं। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को नवंबर 2026 में आयोजित होने वाली यंग एंबेसडर्स ट्रेनिंग वर्कशॉप में शामिल होने के लिए उपलब्ध रहना होगा।

YuvaSahakar Desk