Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

उत्तरी राज्यों में बढ़ी ठिठुरन, शीतलहर और कोहरा भी सताएगा

मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं के चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। पारा बहुत नीचे गिर सकता है। मैदानी राज्यों में पाला पड़ने की आशंका के चलते खेतों में खड़ी फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा।

Published: 08:00am, 19 Dec 2024

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने और इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने का अऩुमान व्यक्त किया है। दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के दौरान देश के पश्चिमोत्तर और मध्य पूर्वोत्तर क्षेत्र में शीतलहर और ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। कोहरा भी सताएगा। इस दौरान किसानों और स्थानीय प्रशासन को सतर्क रहने और आवश्यक कदम उठाने की सलाह भी दी गई है।

हिमालयी राज्यों में जहां बर्फबारी की संभावना है तो उसके निचले हिस्से वाले मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश व उत्तराखंड में बर्फबारी ज्यादा हो सकती है। जबकि पश्चिमोत्तर क्षेत्र के राज्यों पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तापमान सामान्य से काफी नीचे रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि हवाओं के चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। पारा बहुत नीचे गिर सकता है। मैदानी राज्यों में पाला पड़ने की आशंका के चलते खेतों में खड़ी फसलों पर विपरीत असर पड़ेगा। मौसम विभाग ने राज्य प्रशासन को इसके लिए सतर्क रहने की चेतावनी भी जारी की है।

इसी दौरान बीच बीच में कोहरे का प्रकोप भी रहेगा, जिससे जन जीवन प्रभावित हो सकता है। घने कोहरे के कारण दृश्यता में भारी गिरावट आएगी। इस स्थिति के कारण सड़क व परिवहन सुरक्षा में बाधा आने की संभावना है। वाहन चालकों को घने कोहरे में फॉग लाइट का उपयोग करने की सलाह दी गई है। ठंड के प्रकोप से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और अत्यधिक ठंड में बाहर जाने से बचने भी सलाह दी गई है।

YuvaSahakar Team

Recent Post