Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

TJSB सहकारी बैंक का सिटीजन को-ऑप बैंक में होगा विलय

इस विलय के बाद टीजेएसबी बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 143 से बढ़कर 149 हो गई है, जबकि गोवा में इसकी शाखाएँ 12 से बढ़कर 18 हो गई हैं।

Published: 14:49pm, 11 Feb 2025

भारतीय रिज़र्व बैंक ने दि सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, वास्को-दा-गामा, गोवा का TJSB सहकारी बैंक में विलय होना तय हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने इस विलय को मंजूरी दे दी है।

TJSB सहकारी बैंक के अध्यक्ष शरद गंगाल ने कहा कि यह सिटीजन को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों के लिए वित्तीय स्थिरता और उन्नत बैंकिंग सेवाओं को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ निर्बाध रूप से जारी रहेंगी और ग्राहकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

गंगाल ने बताया कि सिटिजन सहकारी बैंक के साथ हुए इस विलय से गोवा में हमारी उपस्थिति मजबूत होगी और ग्राहकों को अधिक प्रभावी सेवाएँ प्रदान करने में सहायता मिलेगी। टीजेएसबी पिछले 53 वर्षों से आत्मनियंत्रण और वित्तीय अनुशासन के माध्यम से निरंतर विकास कर रहा है और 23,000 करोड़ रुपये का व्यापारिक टर्नओवर हासिल कर चुका है। यह विलय हमारी विकास और विस्तार की रणनीति के अनुरूप है।

विलय के तहत, 10 फरवरी 2025 से सिटीजन कोऑपरेटिव बैंक की सभी शाखाएँ टीजेएसबी सहकारी बैंक लिमिटेड की शाखाओं के रूप में कार्य करना शुरू कर चुकी हैं। इस विलय के बाद टीजेएसबी बैंक की कुल शाखाओं की संख्या 143 से बढ़कर 149 हो गई है, जबकि गोवा में इसकी शाखाएँ 12 से बढ़कर 18 हो गई हैं।

इसके अलावा, सिटीजन कोऑपरेटिव बैंक के सभी कर्मचारियों को नए प्रबंधन के तहत बरकरार रखा जाएगा, जिससे उनके रोजगार और संचालन में निरंतरता बनी रहेगी। इस योजना को बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा 56 के साथ पठित धारा 44ए की उप-धारा (4) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मंजूरी दी गई है।

YuvaSahakar Desk