Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

CISF ASI पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती 2026: 24 पदों पर निकली वैकेंसी, आवेदन 8 जून से शुरू

उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए

Published: 12:09pm, 08 Jun 2026

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत फार्मासिस्ट, एक्स-रे टेक्नीशियन और लैब टेक्नीशियन के कुल 24 पद निकाले गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 जून 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 7 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में ASI फार्मासिस्ट के 18 पद, ASI एक्स-रे टेक्नीशियन का 1 पद और ASI लैब टेक्नीशियन के 5 पद शामिल हैं। यह भर्ती पूरे भारत में सेवा के लिए है और चयनित उम्मीदवारों को कहीं भी तैनात किया जा सकता है।

योग्यता की बात करें तो फार्मासिस्ट पद के लिए 10+2 के साथ फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए 10+2 के साथ दो वर्षीय रेडियोग्राफी डिप्लोमा और लैब टेक्नीशियन के लिए साइंस स्ट्रीम के साथ दो वर्षीय मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी डिप्लोमा जरूरी है।

उम्मीदवारों की आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, बेसिक वोकेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट और मेडिकल परीक्षा शामिल होगी।

इस भर्ती में वेतनमान लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रति माह निर्धारित किया गया है, साथ ही अन्य केंद्रीय भत्ते भी मिलेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से CISF की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर किया जा सकता है। यह भर्ती 10+2 और पैरामेडिकल डिप्लोमा धारकों के लिए एक अच्छा अवसर मानी जा रही है।

YuvaSahakar Desk