Trending News

एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की एशियन गेम्स में भारत को एक और गोल्ड, शूटिंग में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने मारी बाजी बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनाव आयोग के खिलाफ दो याचिका, SIR पर रोक लगाने की मांग एशियन गेम्स: दिया चितले-मानुष शाह ने मिक्स्ड डबल्स टेबल टेनिस में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली कैबिनेट ने महिलाओ और ट्रांसजेंडर के लिए DURGA ई-ऑटो स्कीम को मंजूरी दी रक्षा मंत्रालय ने 160 सैटेलाइट स्मार्ट एंटी-एयरफील्ड वेपन की डील की

CHSE Odisha 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 85.85% छात्र पास, 214 विद्यार्थियों ने हासिल किए 90% से ज्यादा अंक

मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्ट्रीम, विषयवार अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी जानकारी दी गई होगी

Published: 14:17pm, 20 May 2026

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन ने आज ओडिशा कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम जारी कर दिए हैं। साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल सभी स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया गया। इस साल कुल पास प्रतिशत 85.85% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 3% अधिक है।

साइंस स्ट्रीम में 88.80% छात्र सफल रहे, जबकि कॉमर्स का पास प्रतिशत 88.70% दर्ज किया गया। आर्ट्स स्ट्रीम में 84.50% छात्र पास हुए, वहीं वोकेशनल स्ट्रीम का रिजल्ट 77.27% रहा। परीक्षा में 214 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं।

रिजल्ट आज दोपहर 12:30 बजे जारी किया गया। छात्र अपना स्कोरकार्ड और प्रोविजनल मार्कशीट chseodisha.nic.in   या results.odisha.gov.in या फिर digilocker.gov.in से डाउनलोड कर सकते है।

मार्कशीट में छात्र का नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, स्ट्रीम, विषयवार अंक, कुल अंक और रिजल्ट स्टेटस जैसी जानकारी दी गई होगी।

रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in या results.odisha.gov.in पर जाकर “”CHSE Odisha Class 12 Result 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर सबमिट करने पर रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।

YuvaSahakar Desk

Recent Post