Trending News

आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने का आरोप वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक, 20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं, पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार असम के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने का आरोप वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक, 20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं, पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार असम के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू

भुवनेश्वर की न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चार साल बाद हुई वापसी

बेहद शांत स्विंग के उस्ताद 36 बरस के भुवनेश्वर कुमार को भारत ने श्रेयस अय्यर की अगुआई में न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए चार बरस बाद अपनी टीम में वापस बुलाया है। यह दिलचस्प बात है कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में खेला था।

बेहद शांत स्विंग के उस्ताद 36 बरस के भुवनेश्वर कुमार को भारत ने श्रेयस अय्यर की अगुआई में न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की क्रिकेट सीरीज के लिए चार बरस बाद अपनी टीम में वापस बुलाया है। यह दिलचस्प बात है कि भुवनेश्वर कुमार ने भारत के लिए अपना आखिरी टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2022 में खेला था। भुवनेश्वर कुमार भारतीय टीम में रहे या इससे बाहर हों लेकिन उन्होंने एक साधक की तरह हमेशा गेंदबाज के रूप में अपनी साधना जारी रखी। तेज गेंदबाज हर्षित राणा के फिट होने के लिए जूझने और अनुभवी तेज गेंदबाज को उनके कार्यभार प्रबंधन के चलते चुनिंदा मैचों में खिलाने से ही भुवनेश्वर कुमार की टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी हुई। उन्होंने अब तक 87 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल कर 90 विकेट चटकाए हैं।

भुवनेश्वर कुमार जब मेजबान न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में खेलने उतरेंगे तो वह  तेज गेंदबाज आशीष नेहरा (38 बरस, 186 दिन) और शूटे बनर्जी (37 बरस 124) के बाद भारत के लिए तीसरे सबसे बुजुर्ग गेंदबाज बन जाएंगे। मेहमान वेस्ट इंडीज के खिलाफ मौजूदा पांच टी 20 अंतर्राष्टीय मैचों की सीरीज में खेल रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। ऑलराउंडर हार्दिक पांडया अब पिंडली में चोट के चलते और हर्षित अभी भी चोट से उबरने के लिए चलते उपलब्ध नहीं हैं।

भुवनेश्वर कुमार ने 16 मैचों में 28 विकेट चटका कर आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) को अपना खिताब बरकरार रखने में अहम भूमिका निभाई। भुवनेश्वर कुमार के साथ लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज में जांघ की मांसपेशी में खिंचाव के चलते एशियाई खेलों के लिए टीम से बाहर रहने के बाद न्यूजीलैंड के दौरे पर जाने वाली पांच टी 20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए  श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली भारतीय टीम में वापस जगह बनाई। सीनियर राष्ट्रीय क्रिकेट चयन समिति ने न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज के लिए भारत की टी 20 टीम के साथ वहां न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिन के तीन मैचों की सीरीज के लिए भारत ए की टीम की घोषणा की। न्यूजीलैंड में उसके खिलाफ टेस्ट और वन डे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीमों की घोषणा बाद में की जाएगी।

भारतीय टीम : श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, इशान किशन, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर,भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव।

पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम

22 अक्टूबर: पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय, क्राइस्टचर्च।
24 अक्टूबर: दूसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय, क्राइस्टचर्च।
27 अक्टूबर: तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय, वेलिंगटन।
30 अक्टूबर: चौथा टी20 अंतर्राष्ट्रीय, ऑकलैंड।
1 नवंबर: पांचवां टी20 अंतर्राष्ट्रीय, हैमिल्टन।

ध्रुव जुरैल होंगे न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिनी मैच में भारत ए के कप्तान

विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिनी मैचों में भारत ए क्रिकेट टीम के कप्तान होंगे। केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, देवदत्त पड्डीकल को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन चार दिनी मैचों के लिए चुनी गई भारत ए टीम में शामिल किया गया। ऋषभ पंत फिट होने पर इस तीन मैचों की सीरीज में भारत के लिए खेल पाएंगे। तेज गेंदबाज आकाशदीप, मुकेश कुमार और मुकेश चौधरी ने शेष भारत को रणजी चैंपियन जम्मू कश्मीर के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर रविचंद्रन समरन ने इसमें शतक जड़ ईरानी ट्रॉफी जिताने में अहम भूमिका निभा भारत ए टीम में जगह बनाई।

भारत ए की टीम : ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर-कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर )*, केएल राहुल, यशस्वी  जायसवाल, देवदत्त पड्डीकल, रविचंद्रन समरन, वाशिंगटन सुंदर आकिब नबी, मुकेश कुमार,आकाश दीप, अंशुल काम्बोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़। (*फिट होने पर ही खेलेंगे)

तीन चार दिनी मैचों का कार्यक्रम

24-27 अक्टूबर: पहला चार दिनी मैच, लिंकन।
31 अक्टूबर से 3 नवंबर: दूसरा चार दिनी मैच, क्राइस्टचर्च।
7-10 नवंबर: तीसरा चार दिनी मैच, लिंकन।

YuvaSahakar Team