Trending News

NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला NTA ने UGC NET विवाद पर 50 से अधिक कर्मचारी हटाए, 3 हफ्ते बाद री-एग्जाम भारत-थाईलैंड की संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से होगा शुरू, 31 अगस्त तक चलेगा EPFO आज लाइव पेंशन सेशन आयोजित करेगा भारत आज नई दिल्ली में 12वीं ब्रिक्स (BRICS) पर्यावरण मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा पुडुचेरी में 18 से 30 अगस्त तक ‘हेरिटेज ऑफ एजुकेशन’ थीम पर हेरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया को अब वार्षिक कैलेंडर के तहत किया जाएगा समयबद्ध, योगी सरकार का फैसला

अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन कजाकिस्तान में क्रैश, 38 यात्रियों की मौत

अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री जहाज कजाकिस्तान में क्रैश हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई। विमान में कुल 67 लोग सवार थे। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था। माना जा रहा है कि प्लेन से एक पक्षी के टकरा जाने के बाद यह क्रैश हो गया।

Published: 13:04pm, 26 Dec 2024

अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री जहाज कजाकिस्तान में क्रैश हो गया। इस भीषण दुर्घटना में 38 लोगों की मौत हो गई। विमान में कुल 67 लोग सवार थे। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से चेचन्या के ग्रोज्नी जा रहा था। माना जा रहा है कि प्लेन से एक पक्षी के टकरा जाने के बाद यह क्रैश हो गया।

विमान में सवार 67 लोगों में 62 यात्री और 5 क्रू मेंबर शामिल थे। इन यात्रियों में 37 अजरबैजान के नागरिक, 16 रूसी, 6 कजाख व 3 किर्गिज यात्री थे। इस हादसे के बाद ग्रोज्नी जाने वाले सभी विमानों को रद्द कर दिया गया। यह दुर्घटना बुधवार सुबह 6.28 बजे हुई। विमान के हादसे को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कहा यह भी जा रहा है कि विमान हादसे से पहले इस क्षेत्र में ड्रोन का हमला हुआ था। उड़ान के दौरान मार्ग में काफी घना कोहरा होने के कारण विमान ने अपना रुख बदल लिया जिस कारण पक्षी से टकरा गया।

अजरबैजान के अधिकारियों ने बताया की विमान जे2-8242 अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से दूर कैस्पियन सागर के तट पर जाकर गिर गया। विमान हादसे का लाइव विडियो किसी यात्री ने बनाया था जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

YuvaSahakar Team