Trending News

भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा बाजार बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में आग, 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे, सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे देने का किया ऐलान सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर 56000 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन, 38 लाख साइबर अटैक को किया गया विफल दिल्ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा, होटल में लगी आग में 21 लोगों की हुई मौत पीएम मोदी 10 जून को तोड़ देंगे पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड, बन जाएंगे लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे विराट कोहली फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद OSM विवाद के बाद CBSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया, जबकि लोखंडे प्रशांत सीताराम को नए चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नए सचिव पद पर नियुक्त किया गया भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, बना दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा बाजार बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में आग, 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे, सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजे देने का किया ऐलान सीबीएसई पुनर्मूल्यांकन पोर्टल पर 56000 से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन, 38 लाख साइबर अटैक को किया गया विफल दिल्ली के मालवीय नगर में दर्दनाक हादसा, होटल में लगी आग में 21 लोगों की हुई मौत पीएम मोदी 10 जून को तोड़ देंगे पंडित जवाहर लाल नेहरू का रिकॉर्ड, बन जाएंगे लगातार सबसे लंबे कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण नहीं खेलेंगे विराट कोहली फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन UPPSC APS 2023 की परीक्षा में 4,240 में से एक भी अभ्यर्थी नहीं हुआ पास, खाली रह गए सभी 331 पद OSM विवाद के बाद CBSC में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया गया, जबकि लोखंडे प्रशांत सीताराम को नए चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नए सचिव पद पर नियुक्त किया गया

आशीष पूर्ति की हैट्रिक से भारत अंडर 18 पुरुष हॉकी एशिया कप के सेमीफाइनल में

भारत ने आखिरी लीग मैच में चीनी ताइपे को दी 13-1 से शिकस्त, मैन ऑफ द मैच आशीष तानी पूर्ति (27 वें मिनट, 35 वें मिनट, 42 वें मिनट) में पेनल्टी कॉर्नर गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की जबकि गाजी खान (40 वें और 43 वें) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो तथा करण गौतम (सातवें मिनट) गौतम ने एक गोल किया।

ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति के पेनल्टी कॉर्नर बेहतरीन ड्रैग फ्लिक पर जमाई हैट्रिक की बदौलत भारत ने चीनी ताइपे को पूल ए के अपने आखिरी मैच में बुधवार को काकामिगहारा (जापान) में 13-1 से हरा कर चार मैचों में तीन जीत और मेजबान जापान के हाथों मिली इकलौती हार के साथ नौ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रह अंडर 18 पुरुष हॉकी एशिया टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान पाया। विजेता भारत की पुरुष टीम के लिए राहुल यादव, गाजी खान और बेन सिद्धार्थ ने भी दो दो तथा  कप्तान केतन कुशवाहा , प्रेम चंद सोय और करण गौतम ने एक एक गोल किया। पराजित चीनी ताइपे के लिए इकलौता गोल दूसरा क्वॉर्टर खत्म होने से ठीक पहले योंग ज्युन जोंग ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा। भारत ने मैच में सात मैदानी गोल किए और छह गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।

मैन ऑफ द मैच आशीष तानी पूर्ति ने 27वें मिनट, 35वें मिनट और 42वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की, जबकि गाजी खान (40वें और 43वें) ने पेनल्टी कॉर्नर पर दो तथा करण गौतम (सातवें मिनट) गौतम ने एक गोल किया। भारत के लिए राहुल यादव (19वें व 54वें मिनट) व बेन सिद्धार्थ (29वें मिनट व 52वें मिनट) ने दो-दो, प्रेम चंद सोय (दसवें मिनट), कप्तान केतन कुशवाहा (12वें मिनट) तथा वरिंदर सिह ( 49वें मिनट) ने एक एक गोल किया।

भारत के लिए पहला गोल करण गौतम ने मैच के सातवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दागा लेकिन अगले पांच मिनट में पहले प्रेम चंद सोय और कप्तान केतन कुशवाहा ने मैदानी गोल कर उसे पहला क्वॉर्टर खत्म होने से तीन मिनट पहले 3-0 से आगे कर दिया था। राहुल यादव ने दूसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में अपना पहला मैदानी, आशीष तानी पूर्ति ने पेनल्टी कॉर्नर पर ड्रैग फ्लिक से तथा बेन सिद्धार्थ ने 29 वें मिनट में पहला मैदानी गोल कर भारत को 6-0 से आगे कर दिया। अगले ही मिनट खेल के रुख के उलट मिले पेनल्टी कॉर्नर पर चीनी ताइपे के योंग ज्युन जोंग ने गोल कर हॉफ टाइम तक स्कोर 1-6 कर दिया।

ड्रैग फ्लिकर आशीष तानी पूर्ति ने तीसरे क्वॉर्टर के पांचवें मिनट में अपना दूसरा 42 वें मिनट में ड्रैग फ्लिक पर तीसरा गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की लेकिन इसके गाजी खान ने 40 वें और 43 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर दो गोल कर भारत को 10-1 से आगे कर दिया। वरिंदर सिंह ने मैच के चौथे व आखिरी क्वॉर्टर के चौथे तथा बेन सिद्धार्थ ने तीन मिनट बाद और राहुल यादव ने दो मिनट बाद मैच का अपना अपना दूसरा मैदानी गोल कर भारत को 13-1 से आगे कर दिया लेकिन बराबर दबाव बनाए रखने के बाद भी और गोल नहीं कर पाया।

नौशीन नाज के सात गोल से भारत अंडर 18 महिला हॉकी एशिया कप के अंतिम 4 में

तेज तर्रार स्ट्राइकर नौशीन नाज (आठवें, 13वें, 17वें, 18वें, 40 वें, 52वें व 58वें मिनट) के दोहरे हैट्रिक सहित दागे सात, मैच की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रही गीताश्री नामी (13 वें, 28 वें 47 वें, 48 वें व 60 मिनट) के हैट्रिक सहित पांच और कप्तान स्वीटी कुजूर (दूसरे, 24वें ,38वें व 45वें मिनट) के हैट्रिक सहित दागे चार तथा प्रियंका मिंज  (22 वे, 37 वं , 53 वें मिनट) की हैट्रिक की बदौलत भारत ने असहाय सिंगापुर पर गोल की बारिश करते हुए बुधवार को काकामिगहारा (जापान) में 25-0 की बड़ी जीत के साथ पूल ए में तीन जीत के साथ शीर्ष पर रह अंडर 18 महिला हॉकी एशिया कप टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में स्थान लिया। भारत की महिला टीम ने मलेशिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर से अपने मैच जीते।Under-18 Women's Asia Cup

विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए दिया (27वें मिनट), नैंसी सरोहा (36वें मिनट), श्रुति कुमारी (40वें मिनट), पुष्पा मांझी (47वें मिनट), रश्मीन कौर (47वें मिनट) और संदीपा कुमारी (51वें मिनट) ने भी एक एक गोल किया। भारत की इस बड़ी जीत में और गोल की बारिश में चार खिलाड़ियों ने हैट्रिक जमाई और कुल दस खिलाड़ियों ने गोल किए। भारत की महिला हॉकी टीम ने चौथे व आखिरी क्वॉर्टर में दस गोल दागे।

YuvaSahakar Team