Trending News

2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन 2025-26 में 7.7% की दर से बढ़ी इकोनॉमी, इससे पिछले साल 7.1% की दर से बढ़ी थी, अगले साल 6.6% रह सकती है GDP ग्रोथ रिजर्व बैंक ने ब्याज दर 5.25% पर बरकरार रखी, रेपो रेट में नहीं किया बदलाव पीएम मोदी ने सूरत में 18,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया पीएचडी थीसिस में एआई और नकल पर यूजीसी की सख्ती, 40% से अधिक प्लेजरिज्म पर रद्द हो सकता है पंजीकरण फिल्म प्रोड्यूसर और पूर्व CBFC चेयरमैन पहलाज निहलानी का निधन

प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित

वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं को वैज्ञानिक और नवाचार मिशन से जोड़ने की पहल के तहत यह महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय योजना विदेशों में कार्यरत भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और पेशेवरों को भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

Published: 13:26pm, 04 Jun 2026

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रधानमंत्री रिसर्च चेयर योजना 2026 के तहत आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय योजना विदेशों में कार्यरत भारतीय मूल के वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, तकनीकी विशेषज्ञों और पेशेवरों को भारत के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं और अनुसंधान केंद्रों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

13 रणनीतिक क्षेत्रों में होगा शोध

योजना के तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), क्वांटम कंप्यूटिंग, सेमीकंडक्टर, साइबर सुरक्षा, जैव प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य तकनीक, अंतरिक्ष एवं रक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन, कृषि एवं खाद्य प्रौद्योगिकी, विनिर्माण, नीली अर्थव्यवस्था और परमाणु ऊर्जा सहित 13 राष्ट्रीय प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा।

तीन श्रेणियों में अवसर

पीएमआरसी योजना के अंतर्गत यंग रिसर्च फेलो, सीनियर रिसर्च फेलो और रिसर्च चेयर की तीन श्रेणियों में अवसर उपलब्ध होंगे। चयनित फेलो को फेलोशिप, अनुसंधान अनुदान, अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं तक पहुंच और भारत के अग्रणी संस्थानों के साथ कार्य करने का अवसर मिलेगा।

पात्रता और प्रमुख संस्थान

योजना में भारतीय नागरिक, ओसीआई कार्डधारक और भारतीय मूल के व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। मेजबान संस्थानों में NIRF रैंकिंग के शीर्ष सरकारी संस्थान तथा DST, DBT, ICMR और CSIR के प्रमुख अनुसंधान केंद्र शामिल हैं। IIT दिल्ली, IIT बॉम्बे, IIT मद्रास, IIT कानपुर, IIT हैदराबाद, IIT (ISM) धनबाद और IISc बेंगलुरु को अग्रणी संस्थान बनाया गया है। फेलो और मेजबान संस्थानों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विस्तृत दिशा-निर्देश, पात्रता और आवेदन संबंधी जानकारी pmrc.education.gov.in पोर्टल पर उपलब्ध है।

यह योजना आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में वैश्विक भारतीय प्रतिभाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

YuvaSahakar Team

Recent Post