Trending News

 LPG पर बोले PM नरेंद्र मोदी- देश में पैनिक फैलाने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, देशवासियों को किया आश्वस्त, कहा- अपनी ऊर्जा सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई          आज प्रधानमंत्री जारी करेंगे पीएम-किसान की 22वीं किस्त, 9.32 करोड़ किसानों को मिलेंगे 18,640 करोड़ रुपये         किसानों को सहकारी बैंक से 7 दिन में फसल ऋण, e-KCC से सिर्फ 2 दिन में लोन की सुविधा, समय पर लोन चुकाने पर 3% ब्याज की छूट, राज्यसभा में अमित शाह ने दी जानकारी         भारत बनेगा बन रहा दुनिया का फूड बास्केट, 9 FTA से भारत के लिए 38 देशों के बाजार खुले, AAHAR के 40वें संस्करण को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दी जानकारी         जल जीवन मिशन 2.0 को केंद्र सरकार ने दी मंजूरी, दिसंबर 2028 तक हर ग्रामीण घर में होगा नल से जल, 8.69 लाख करोड़ रुपये का बजट तय किया गया         मार्च में मौसम में लगातार बदलाव, गुजरात-राजस्थान में हीटवेव और लू का ऑरेंज अलर्ट, महाराष्ट्र में हीटवेव का यलो अलर्ट, 13 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट       

कच्छ में देश को मिली पहली नमक सहकारी समिति, अमित शाह ने किया शुभारंभ

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के कच्छ में देश की पहली नमक सहकारी समिति का शुभारंभ किया। यह पहल कच्छ के अगरिया नमक श्रमिकों को संगठित कर उनकी आय और सम्मान सुनिश्चित करेगी, जिससे सहकारिता क्षेत्र में एक नया मॉडल स्थापित होगा।

Published: 12:54pm, 08 Jul 2025

सहकारिता क्षेत्र में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने रविवार, 6 जुलाई को गुजरात के कच्छ जिले में देश की पहली नमक सहकारी समिति का औपचारिक शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आणंद, गुजरात में आयोजित किया गया था।

अमित शाह ने कहा कि यह समिति सहकारिता आंदोलन के एक नए युग की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि कच्छ जिला नमक सहकारी समिति एक मॉडल सहकारी समिति के रूप में कार्य करेगी, जो पारंपरिक नमक श्रमिकों – अगरियाओं – को संगठित कर उन्हें अमूल जैसे प्रभावशाली सहकारी ढांचे से जोड़ने का काम करेगी।

गृह मंत्री ने कहा कि नमक उत्पादन देश का एकमात्र ऐसा क्षेत्र था जो अब तक सहकारी ढांचे से  था, लेकिन अब यह कमी पूरी हो गई है। उन्होंने इस पहल के पीछे प्रमुख प्रेरणाशक्ति रहे हुंबल भाई का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि उनका प्रयास इस समिति की आधारशिला बना।

बता दें कि कच्छ के रण में सदियों से नमक उत्पादन से जुड़ा अगरिया समुदाय अत्यंत कठिन परिस्थितियों में कार्य करता है। समाज के वंचित वर्गों से आने वाला यह समुदाय अब तक बिचौलियों और असंगठित व्यवस्था के कारण अपने श्रम का पूरा मूल्य नहीं पा पाता था। अब सहकारिता मॉडल के अंतर्गत उन्हें उचित पारिश्रमिक, सामाजिक सुरक्षा और एक सम्मानजनक जीवन की दिशा में समर्थन मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि गुजरात देश के कुल नमक उत्पादन का लगभग 71 प्रतिशत योगदान देता है, जिसमें कच्छ की महत्वपूर्ण भूमिका है। गुजरात के बाद राजस्थान (17%) और तमिलनाडु (11%) का स्थान आता है। कच्छ नमक सहकारी समिति के गठन से यह सुनिश्चित होगा कि नमक उत्पादन से जुड़े सभी मजदूरों को संरचित और सामुदायिक नेतृत्व वाली व्यवस्था के माध्यम से न केवल स्थायी आय प्राप्त हो, बल्कि उनकी सामाजिक स्थिति में भी सकारात्मक बदलाव आए।

YuvaSahakar Desk

Recent Post