Trending News

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में भारतीय नाविकों मनु फ्रांसिस-प्रिंस नोबल ने 49er सेलिंग में जीता सिल्वर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने और वितरण पर अंतरिम रोक लगा दी है UPSC के 100 साल पूरे, भारत मंडपम में शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलिंडर ₹62.50 महंगा, दिल्ली में दाम ₹2,810 के पार यूपी में बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, NCR में प्रदूषण 35% घटाने का लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में भारतीय नाविकों मनु फ्रांसिस-प्रिंस नोबल ने 49er सेलिंग में जीता सिल्वर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के नियुक्ति पत्र जारी करने और वितरण पर अंतरिम रोक लगा दी है UPSC के 100 साल पूरे, भारत मंडपम में शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी

UP Police SI भर्ती 2025 पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 4,543 नियुक्ति पत्रों पर रोक

अब इस मामले में हाईकोर्ट की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी

Published: 11:03am, 01 Oct 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने पर फिलहाल रोक लगा दी है। मामले की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। मामला लिखित परीक्षा की प्रोविजनल और फाइनल आंसर की में कुछ सवालों के जवाब बदले जाने से जुड़ा है।

15.75 लाख से ज्यादा आवेदन, 10.77 लाख ने दी परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने सब-इंस्पेक्टर सिविल पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त 2025 को विज्ञापन जारी किया था। इस भर्ती के लिए कुल 15,75,706 आवेदन प्राप्त हुए। लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें करीब 10.77 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद भर्ती बोर्ड ने 23 मार्च को प्रोविजनल आंसर की जारी की और अभ्यर्थियों से आपत्तियां मांगी गईं। इसके बाद 7 मई को फाइनल आंसर की और लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया गया।

फाइनल आंसर की में जवाब बदलने पर विवाद

याचिकाकर्ताओं का कहना है कि प्रोविजनल और फाइनल आंसर की के बीच कुछ प्रश्नों के उत्तर बदल दिए गए। उनका आरोप है कि इन बदलावों का असर अभ्यर्थियों के अंकों और अगले चरण के लिए उनकी पात्रता पर पड़ा।

याचिकाकर्ताओं के अनुसार, परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न 2.5 अंक का था, इसलिए उत्तरों में बदलाव से कुछ उम्मीदवारों के परिणाम पर मामूली अंकों का भी प्रभाव पड़ा। उनका यह भी कहना है कि कुछ अभ्यर्थी पहले अगले चरण के लिए योग्य माने जा रहे थे, लेकिन बाद में फाइनल परिणाम में एक-दो अंकों के अंतर से बाहर हो गए। अभ्यर्थियों ने बदले गए उत्तरों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराईं, लेकिन उनका दावा है कि भर्ती बोर्ड ने उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की।

12,733 उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल

लिखित परीक्षा का परिणाम 7 मई को जारी किया गया था, जिसमें 12,733 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए सफल घोषित किया गया। इसके बाद 14 जुलाई को फाइनल रिजल्ट जारी किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच नियुक्ति पत्र जारी करने पर हाईकोर्ट की रोक का आदेश आया है। कोर्ट में श्याम सुंदर, कमलेश यादव और अन्य तथा यश पांडेय समेत 44 अन्य अभ्यर्थियों की ओर से याचिकाएं दाखिल की गई हैं।

अब इस मामले में हाईकोर्ट की अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी। तब तक 4,543 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक रहेगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post