Trending News

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे भारत और आस्ट्रेलिया के बीच परमाणु ऊर्जा को लेकर अहम समझौता, शांति पूर्ण उद्देश्यों के लिए भारत को यूरेनियम देगा आस्ट्रेलिया असम बजट 2026: वित्त मंत्री जेएम बरुआ ने पेश किया 2.85 लाख करोड़ रुपये का बजट CMA Foundation जून 2026 का रिजल्ट जारी, चेन्नई के विग्नेश एस बने टॉपर 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा अब बिना पर्चे के नहीं मिलेगी, सरकार का बड़ा फैसला डायबिटीज मरीजों को अब हफ्ते में सिर्फ एक बार इंसुलिन, भारत में पहली बार बेसल इंसुलिन लॉन्च भारतीय मूल के नासा के अंतरिक्ष यात्री अनिल मेनन 14 जुलाई को भरेंगे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भरेंगे उड़ान, 8 महीने रहेंगे

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन 7 जून को, 19 विषयों से पूछे जाएंगे 100 सवाल

AIBE-21 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में 19 प्रमुख विषयों से सवाल शामिल होंगे

Published: 12:14pm, 29 May 2026

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-21 (AIBE-21) का आयोजन 7 जून को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवारों को अब अंतिम चरण की तैयारियों पर फोकस करना चाहिए ताकि वे आसानी से परीक्षा क्वालीफाई कर सकें। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा आयोजित यह परीक्षा लॉ ग्रेजुएट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को ही कानून की प्रैक्टिस के लिए सर्टिफिकेट ऑफ प्रैक्टिस जारी किया जाता है।

AIBE-21 परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में 19 प्रमुख विषयों से सवाल शामिल होंगे। इनमें संवैधानिक कानून, भारतीय दंड संहिता (IPC) एवं नई भारतीय न्याय संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) एवं नई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, सिविल प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम एवं नया भारतीय साक्ष्य अधिनियम, मध्यस्थता अधिनियम और वैकल्पिक विवाद निवारण, पारिवारिक कानून, जनहित याचिका, प्रशासनिक कानून, पेशेवर नैतिकता एवं बार काउंसिल ऑफ इंडिया नियम, कंपनी कानून, पर्यावरण कानून, साइबर कानून, श्रम एवं औद्योगिक कानून, अपकृत्य कानून, कराधान कानून, अनुबंध कानून, संपत्ति कानून, परक्राम्य लिखत अधिनियम, भूमि अधिग्रहण अधिनियम और बौद्धिक संपदा कानून जैसे विषय शामिल हैं।

परीक्षा में सफल होने के लिए बीसीआई ने न्यूनतम कटऑफ अंक निर्धारित किए हैं। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। निर्धारित कटऑफ हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को ही लॉ प्रैक्टिस के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे सिलेबस के अनुसार महत्वपूर्ण विषयों का रिवीजन करें और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों का अभ्यास करें ताकि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

YuvaSahakar Desk