गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आठ साल बाद रही ज्यादा गर्मी, 28 जनवरी को दस्तक देगा नया पश्चिमी विक्षोभ

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आठ साल बाद 26 जनवरी को सामान्य से ज्यादा गर्मी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दिन न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, इस दिन न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया।


Published: 14:17pm, 27 Jan 2025

गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर राजधानी दिल्ली में तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आठ साल बाद 26 जनवरी को सामान्य से ज्यादा गर्मी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दिन न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले वर्ष 2017 में गणतंत्र दिवस के मौके पर अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

आईएमडी के अनुसार, इस गर्मी का कारण साफ आसमान और शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाएं हैं। पिछले हफ्ते आए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने की वजह से तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। इसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी बंद हो गई और सर्द हवाएं भी थम गई जिससे गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने अपने ताजा पूर्वानुमान में कहा है कि 28 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। इसके प्रभाव से रात के समय बादल छा सकते हैं जिससे रात में गर्मी बढ़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ेंः क्या इस साल भी 2024 की तरह सताएगी ज्यादा गर्मी, जनवरी में ही बढ़ने लगा तापमान

आईएमडी ने 26 जनवरी के तापमान की तुलना 2017 के 26 जनवरी के तापमान से करते हुए रिपोर्ट जारी की है। इस साल गणतंत्र दिवस के दिन अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक है। वहीं, 26 जनवरी, 2017 को अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, 1991 से अब तक इस दिन का औसत अधिकतम तापमान (एलपीए) 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। हालांकि, हाल के वर्षों में इस दिन तापमान कम ही रहा है। आईएमडी ने वर्ष 2022 में गणतंत्र दिवस के दिन अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस, 2023 में 17.3 डिग्री सेल्सियस और 2024 में अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था।

YuvaSahakar Team