Trending News

केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 3342 पहुंची दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को मिला 125वां स्थान वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस समारोह के दौरान कई परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या 3342 पहुंची दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट इंडेक्स में भारत को मिला 125वां स्थान वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले भारतीय क्रिकेटर बने

भारतीय वायु सेना में भर्ती का सुनहरा मौका, एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और अग्निवीर वायु के लिए आवेदन शुरू

प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा

Published: 13:24pm, 06 Jul 2026

भारतीय वायु सेना (IAF) में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। वायु सेना ने एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) इंटेक 02/2027 और अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। दोनों भर्तियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।

एयरमैन ग्रुप ‘Y’ (मेडिकल असिस्टेंट) भर्ती नियमित भर्ती है और यह अग्निपथ योजना के तहत नहीं की जा रही है। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 20 वर्ष की सेवा मिलेगी, जिसे आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है। वहीं अग्निवीर वायु भर्ती अग्निपथ योजना के तहत चार वर्ष की सेवा के लिए होगी। एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट भर्ती के लिए केवल पुरुष भारतीय नागरिक और नेपाल के गोरखा नागरिक आवेदन कर सकते हैं, जबकि अग्निवीर वायु भर्ती के लिए अविवाहित भारतीय पुरुष एवं महिला उम्मीदवार पात्र हैं।

मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में भी 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। इसके अलावा निर्धारित योग्यता रखने वाले वोकेशनल और फार्मेसी उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। फार्मेसी अभ्यर्थियों के लिए राज्य फार्मेसी काउंसिल या फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) में वैध पंजीकरण अनिवार्य होगा।

10+2 श्रेणी के उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2006 से 1 जुलाई 2010 के बीच होना चाहिए। फार्मेसी श्रेणी में अविवाहित उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2008 तथा विवाहित उम्मीदवारों का जन्म 1 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2006 के बीच होना चाहिए। भर्ती के लिए न्यूनतम लंबाई 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। पुरुष उम्मीदवारों का सीना 77 सेंटीमीटर और उसमें कम से कम 5 सेंटीमीटर का फुलाव होना चाहिए। दृष्टि 6/36 होनी चाहिए, जिसे चश्मे की सहायता से 6/6 तक सुधारा जा सके। LASIK या PRK सर्जरी करा चुके उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा में 1.6 किलोमीटर दौड़, पुश-अप्स, सिट-अप्स, स्क्वैट्स तथा एडैप्टेबिलिटी टेस्ट लिए जाएंगे। अंतिम चरण में विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को 14,600 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद शुरुआती वेतन 26,900 रुपये प्रतिमाह होगा, जिसके साथ विभिन्न भत्ते भी मिलेंगे। इसके अलावा चिकित्सा सुविधा, सरकारी आवास, राशन, यूनिफॉर्म, CSD सुविधा, 60 दिन का वार्षिक अवकाश, 30 दिन का कैजुअल लीव और 62.5 लाख रुपये का ग्रुप इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

YuvaSahakar Desk

Recent Post