एम्सतलवीन (नीदरलैंड)।
भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे क्वॉर्टर के आखिर में जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक रुख और रक्षापंक्ति की गलतियां ले डूबी। स्टुअर्ट रशमोर और हेनरी क्रॉफ्ट के तीसरे क्वॉर्टर के आखिरी में छह मिनट में एक एक गोल से इंग्लैंड ने छह मिनट में बाजी पलटते हुए भारत को पुरुष हॉकी विश्व कप में पूल डी के बेहद अहम मैच में यहां वेगनर स्टेडियम में 4-2 से हरा लगातार दूसरी जीत के साथ छह अंकों से दूसरे चरण में अपना स्थान पक्का कर लिया। निकोलस बंडुराक ने डी के भीतर मौकों को भुनाने की कला की बानगी दिखा के पहले और चौथे कवॉर्टर में दागे दो गोल किए। पराजित भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह और दिलप्रीत सिंह ने एक एक गोल किया। भारत को दूसरे चरण में पहुंचने के लिए अब चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पूल डी से बुधवार को आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। पाकि्स्तान ने इंग्लैंड से पहला मैच 1-4 से हारने के बाद वेल्स से अपना मैच तीन तीन से ड्रॉ खेला। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में दोनों टीम के बीच दबाव होगा। पाकिस्तान के पास गंवाने के पास कुछ नहीं है और भारत के खिलाफ खुल कर खेलेगा।
भारत के बुढ़ाते सेंटर हाफ मनप्रीत सिंह न तो इंग्लैंड के हमलों को बीच में रोक पाए और न ही अपने साथी स्ट्राइकरों अभिषेक, सुखजीत सिंह व दिलप्रीत सिंह के लिए पर्याप्त आगे गेंद बढ़ा पाए। भारत की रक्षापंक्ति में अमित रोहिदास, सुमित और जुगराज सिंह हड़बड़ी में गड़बड़ी के चलते इंग्लैंड ने जवाबी हमले बोल गोल किए। भारतीय डिफेंडर इंग्लैंड के खिलाड़ियों की मैन टू मैन मार्किंग करने में नाकाम रहे। भारत ने इंग्लैंड के हाथों इस हार के खुद अपनी परेशानी बढ़ा ली।
भारत के चीफ कोच क्रेग फुल्टन ने अपनी टीम की हार के बाद कहा, ‘पहले दो क्वॉर्टर में हमारी टीम अच्छा खेली लेकिन तीसरे क्वॉर्टर में रक्षात्मक रुख अपनाने से इंग्लैंड को हमले बोलने का मौका दे दिया। सच तो यह है कि हमने गोल करने के मौके गंवाए और इंग्लैंड ने इसे भुनाते हुए जीत दर्ज की।अभी भी उम्मीद बाकी है। हमारे पास अब पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी पूल मैच जीत कर छह अंकों के साथ पूल डी में दूसरे स्थान पर रह कर दूसरे चरण में पहुंचने का मौका है।‘
स्टुअर्ट रशमोर ने तेज फर्राटा लगा गेंद को लेकर भारत की डी में पहुंचे और भारत के फुलबैक अमित रोहिदास और सुमित के साथ गोलरक्षक सूरज करकेरा को आगे आते देख कर गेंद निकोलस बंडुरक को दी और उन्होंने गोलरक्षक के उपर से गेंद को फ्लिक कर 14 वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड का खाता खोला। भारत ने दूसरे क्वॉर्टर में गेंद को अपने कब्जे में रखने की कोशिश की और तभी अभिषेक को गलत ढंग से रोकने पर इसके दूसरे मिनट में भारत को मैच का पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने अचूक ड्रैग फ्लिक से गोल कर अपनी टीम को एक एक की बराबरी दिला दी। मनदीप सिंह को डी के भीतर गलत ढंग से रोकने पर भारत को 20 वें मिनट में मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर हरमनप्रीत सिंह के फ्लिक को इंग्लैंड के गोलरक्षक जेम्स मजेरलो ने रोक कर अपनी टीम को मैच में पिछड़ने से बचा लिया।
फ्री हिट पर हार्दिक सिंह फ्री हिट पर गेंद लेकर बाएं से डी में घुसे उनसे गेंद अभिषेक ने संभाली और दाएं से तेजी से डी में पहुंच दिलप्रीत सिंह के लिए गेंद बढ़ा और उन्होंने मैच के 25 वें मिनट में गेंद को फ्लिक कर गेंद को गोल में डाल कर भारत की बढ़त 2-1 कर दिया।इंग्लैड को 29 वें मिनट में मैच का दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस पर गेंद ही नहीं रुकी । इंग्लैंड के निकोलस पार्क ने दाएं से तेज शॉट जमाया लेकिन इस पर बाएं गेंद को कोई रोक ही नहीं पाया। इंग्लैंड को शुरू के दो क्वॉर्टर में दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन वह एक को भी गोल में नहीं बदल पाया।
नीलकांत शर्मा ने तीसरे क्वॉर्टर के तीसरे मिनट में जुगराज के लंबे पास पर बाएं गेंद संभाल डी के भीतर दिलप्रीत को दी लेकिन इस पर वह ठीक से शॉट नहीं ले पाए और मैच का अपना दूसरा गोल कर भारत के 3-1 से आगे करने से चूक गए। बस यहीं से मैच भारत के हाथ से फिसल गया।इंग्लैंड को मैच के 35 वें मिनट में मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस पर गेंद से ठीक नहीं रुकी। लियाम सैनफर्ड ने दाएं से तेज स्लैप लगाया और इस पर जुगराज सिंह चकमा खा गए और स्टुअर्ट रशमोर ने 39 वें मिनट में गोल कर इंग्लैंड को दो दो गोल की बराबरी दिला दी। हेनरी क्रॉफ्ट ने डी के भीतर रशमोर के पास दाएं से आई गेंद संभाली और तेज शॉट जमा गोलरक्षक मोहित को छका गोल कर इंग्लैंड को 43 वें मिनट में 3-2 से आगे कर दिया। इंग्लैंड ने तीसरे क्वॉर्टर के आखिर में चार मिनट के भीतर दो गोल कर 3-2 की बढ़त ले ली। भारत को बढ़त लेने के बाद आगे हमले बोलने की बजाय अपने किले की चौकसी की कीमत चुकानी पड़ी।
जर्मनप्रीत को रोकने पर चौथे क्वॉर्टर के शुरू में ही मैच का तीसरा पेनल्टी कॉर्नर दिलाया लेकिन इस पर हरमनप्ीत के शॉट को इंग्लैंड के गोलरक्षक मोजेारलो ने रोक दिया। अभिषेक के शॉट डी के भीतर सुखजीत सिंह और मनदीप सिंह दोनों ही गेंद को गोल में डलने से चूक गए। मनदीप को गलत ढंग से रोकने पर पेनल्टी कॉर्नर की भारत ने मांग कर रेफरल लिया लेकिन इस पर यह गंवा दिया। इंग्लैंड को 55वें मिनट में मैच का छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला और इस पर निकोलस बंडुरक ने गोल कर इंग्लैंड को 4-2 से आगे कर दिया। भारत ने आखिरी क्वॉर्टर में इंग्लैंड को चार पेनल्टी कॉर्नर दिए और इसका लाभ उठा कर उसने मैच में चौथा गोल किया।


