Trending News

 किश्तवाड़ से भारतीय सेना ने किया आतंक के नेटवर्क का खात्मा, मार गिराए 7 आतंकी, जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया, 326 दिन चला ऑपरेशन         भारत टैक्सी के ड्राइवरों से मिले गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, कहा- आपको ड्राइवर नहीं, मालिक बनना है, मात्र 500 रुपए में भारत टैक्सी से जुड़ सकते हैं, 3 साल बाद मुनाफे में भी मिलेगा हिस्सा         यूपी में 'स्मार्ट' होंगी कृषि सहकारी समितियां, UP सरकार 1500 M-PACS को कर रही हाईटेक, किसानों को गांव में ही मिलेंगी 24x7 बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं          NAFED की समीक्षा बैठक में शामिल हुए कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, MSP पर तुरंत और पारदर्शी खरीद के निर्देश, किसानों को बिचौलियों से बचाकर सीधे सरकारी खरीद सिस्टम से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता         जनवरी में बेरोजगारी दर बढ़कर 5 प्रतिशत पहुंची, दिसंबर 2025 में 4.8% थी बेरोजगारी दर, ग्रामीण बेरोजगारी दर 3.9% से बढ़कर 4.2% और शहरी क्षेत्रों 6.7% से बढ़कर 7% हुई, राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने जारी किए आंकड़े       

गुजरात मॉडल का अध्ययन करेगी बिहार की 50 सदस्यीय टीम, सहकारी खेती को मिलेगा बढ़ावा

गुजरात में सहकारी खेती किस प्रकार लागू की जा रही है और उससे किस तरह रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं

Published: 15:51pm, 24 Feb 2026

बिहार के सहकारिता मंत्री प्रमोद कुमार ने घोषणा की है कि राज्य के अधिकारियों की 50 सदस्यीय टीम जल्द ही गुजरात का दौरा करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह दल वहां के सहकारी खेती मॉडल का अध्ययन करेगा।

मंत्री ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल यह समझने का प्रयास करेगा कि गुजरात में सहकारी खेती किस प्रकार लागू की जा रही है और उससे किस तरह रोजगार के अवसर उत्पन्न हो रहे हैं। राज्य सरकार इस मॉडल को बिहार में लागू करने की योजना बना रही है।

प्रमोद कुमार ने कहा कि पीढ़ी दर पीढ़ी भूमि के बंटवारे के कारण बिहार में जोत का आकार लगातार घटा है। पहले जहां किसानों के पास बड़े भू-खंड हुआ करते थे, अब वे छोटे-छोटे हिस्सों में विभाजित हो गए हैं। ऐसे में सहकारी खेती एक व्यवहारिक समाधान साबित हो सकती है।

YuvaSahakar Desk