Trending News

देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया देश की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 से परिचालित होने की संभावना: रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में मांगी जांच रिपोर्ट, अब 20 जुलाई को होगी सुनवाई अनिमेष कुजूर विदेश में सबसे तेज 100 मीटर दौड़ने वाले भारतीय बने महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर दर्ज होने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बनीं .BSNL ने बिना नेटवर्क के चलने वाला फोन लॉन्च किया

UP में 45 हजार से अधिक होमगार्ड पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

चयन प्रक्रिया में 100 अंकों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। पुरुषों की न्यूनतम हाइट 168 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी निर्धारित की गई है

Published: 12:47pm, 05 Nov 2025

उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका आया है। राज्य में 45,000 से अधिक होमगार्ड की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। इस बार पूरी प्रक्रिया उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा कराई जाएगी। अभ्यर्थी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाकर कर सकेंगे।

भर्ती के लिए 10वीं पास उम्मीदवारों को मौका दिया जाएगा, जबकि आयु सीमा 18 से 30 वर्ष रखी गई है (आरक्षित वर्ग को छूट मिलेगी)। आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से ऑनलाइन शुरू होगी और उम्मीदवार केवल अपने जिले के लिए आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में 100 अंकों की लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और दस्तावेज सत्यापन शामिल होंगे। पुरुषों की न्यूनतम हाइट 168 सेमी और महिलाओं की 152 सेमी निर्धारित की गई है।

Diksha