Trending News

UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर अस्थायी रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी UGC नेट का एडमिट कार्ड हुआ जारी भारत फेंसिंग चैंपियनशिप 2026 की मेजबानी करेगा, चैंपियनशिप 19 से 24 जून तक नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी NEET UG परीक्षा तक सर्विस पर अस्थायी रोक के खिलाफ दिल्ली HC पहुंचा टेलीग्राम थोक महंगाई मई में रिकॉर्ड 9.68% पर पहुंची, ईंधन कीमतों में उछाल का असर, 43 महीनों में रही सबसे ज्यादा यूपी में अब मदरसों में भी बायोमेट्रिक अटेंडेंस, मदरसा शिक्षा परिषद ने जारी किया आदेश डीजल के निर्यात पर 50 पैसे और ATF पर 3 रुपये तक बढ़ा विंडफॉल टैक्स, बढ़ी दरें लागू स्लोवाकिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त 20 जून को जारी होगी

भारत ने न्यूजीलैंड को 4-2 से हरा जू. सुलतान ऑफ जोहोर कप हॉकी में दर्ज की लगातार दूसरी जीत

भारत की जूनियर हॉकी टीम ने सुलतान ऑफ जोहोर कप 2025 में न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत के लिए अर्शदीप सिंह, पी.बी. सुनील, अरिजित सिंह हुंडल और रोमन कुमार ने गोल किए।

Published: 15:14pm, 13 Oct 2025

चीफ कोच पूर्व ओलंपियन पी.आर. श्रीजेश के मार्गदर्शन और फुलबैक रोहित की कप्तानी में भारत की जूनियर हॉकी टीम ने जूनियर सुलतान ऑफ जोहोर कप 2025 आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट में रविवार को न्यूजीलैंड को 4-2 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।

भारत ने अपना अभियान शनिवार को ब्रिटेन को 3-2 से हराकर शुरू किया था। विजेता भारत की जूनियर हॉकी टीम के लिए स्ट्राइकर अर्शदीप सिंह (दूसरे मिनट), पी.बी. सुनील (15वें मिनट), अरिजित सिंह हुंडल (26वें मिनट) और रोमन कुमार (47वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। पराजित न्यूजीलैंड की जूनियर टीम के लिए गस नेलसन (41वें मिनट) और एडन मैक्स (52वें मिनट) ने एक-एक गोल किया।

भारत अब मंगलवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:05 बजे शुरू होगा। भारत की जूनियर हॉकी टीम के चीफ कोच पी.आर. श्रीजेश ने कहा, “हमारी टीम उम्मीदों के मुताबिक खेली। हमारी रक्षापंक्ति को अब अगले मैचों में मुस्तैद खेल दिखाने की जरूरत है।”

स्ट्राइकर अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के गोल के बाहर मिली गेंद को संभालते हुए दाईं ओर से डी में घुसकर तेज शॉट जमाया। इसे न्यूजीलैंड के गोलरक्षक ने रोकने की कोशिश की, लेकिन लौटती गेंद को मैच के दूसरे मिनट में अर्शदीप ने संभालकर बढ़िया मैदानी गोल किया और भारत की जूनियर टीम का खाता खोला।

पी.बी. सुनील ने पहला क्वार्टर खत्म होने से ठीक पहले पेनल्टी कॉर्नर पर कप्तान ड्रैग फ्लिकर के पास गेंद पाकर गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी।

अरिजित सिंह हुंडल ने दूसरा क्वार्टर खत्म होने से चार मिनट पहले डी में घुसकर अचूक शॉट लगाया और गोल कर भारत को 3-0 से आगे किया। तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। न्यूजीलैंड के गस नेलसन ने तीसरा क्वार्टर खत्म होने से चार मिनट पहले गोल कर स्कोर 1-3 कर दिया।

रोमन कुमार ने चौथे और आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त 4-1 कर दी। न्यूजीलैंड के एडन मैक्स ने खेल खत्म होने से आठ मिनट पहले गोल कर स्कोर 2-4 कर दिया।

YuvaSahakar Desk