Trending News

मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल मौसम: देश में अलग-अलग मौसम देखने को मिला मौसम का मिजाज, UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, बंगाल, बिहार, झारखंड, गंगा से सटे बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, केरलम, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, बंगाल, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिुपरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट बंगाल में दूसरे चरण में हुआ 91.41% मतदान, राज्य में कुल रिकॉर्ड 92.63% मतदाताओं ने डाले वोट, 4 मई को होगी मतगणना PM मोदी ने किया उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेस वे, 6 घंटे में तय हो सकेगी मेरठ से प्रयागराज की दूरी DRDO और भारतीय नौसेना ने किया एडवांस एयर-लॉन्च सिस्टम का सफल परीक्षण, हेलीकॉप्टर से पहली बार एक साथ दो मिसाइल लॉन्च, रूरत पड़ने पर हवा में बदला जा सकता है टारगेट MP के धार में दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत, टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया, मृतकों में 6 बच्चे शामिल

खिलन और हीनल के हरफनमौला खेल से भारत Under-19 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त

भारत अंडर-19 ने गुजरात के खिलन पटेल और हीनल पटेल के हरफनमौला प्रदर्शन से ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को पहली पारी में 135 रन पर समेटकर पहले दिन के खेल तक 144/7 बनाकर नौ रन की बढ़त हासिल की। दोनों ने तीन-तीन विकेट झटके और सातवें विकेट के लिए 48 रन की अहम साझेदारी निभाई।

Published: 17:27pm, 07 Oct 2025

गुजरात के खिलन पटेल (3/25 व 26 रन, 60 गेंद, 4 चौके) और हीनल पटेल (3/21 व अविजित 22, 69 गेंद, तीन चौके) के हरफनमौला खेल और दोनों की सातवें विकेट की 48 रन की भागीदारी से भारत अंडर-19 ने मेजबान ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ दूसरे यूथ क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन मंगलवार को खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में सात विकेट पर 144 रन बनाकर नौ रन की अहम बढ़त ले ली। ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 ने दूसरे यूथ क्रिकेट टेस्ट में नौ नए खिलाड़ियों को उतारा जबकि भारत अंडर-19 की ओर से तेज गेंदबाज उद्धव मोहन अपने यूथ करियर का आगाज करने वाले इकलौते खिलाड़ी रहे।

भारत अंडर-19 के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हीनल पटेल (3/21), बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उद्धव मोहन (2/23) ने रफ्तार के साथ धार दिखाकर आपस में पांच विकेट बांटे, जबकि बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल (3/25) ने स्पिन का जाल बुनकर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स ली यंग (66 रन, 108 गेंद, एक छक्का, नौ चौके) के सूझबूझ भरे अर्धशतक और यश देशमुख (22 रन, 54 गेंद, दो चौके) की छठे विकेट की 59 रन की भागीदारी के बावजूद मात्र 43.3 ओवर में 135 रन पर समेट दिया।

एलेक्स ली यंग आखिरी बल्लेबाज के रूप में भारत के तेज गेंदबाज दीपेश की गेंद पर पुष्पक को कैच थमा कर आउट हुए। भारत अंडर-19 के तेज गेंदबाज हीनल पटेल ने सलामी बल्लेबाज अलेक्स टर्नर, कप्तान विल माइसुक (10) और जेडन ड्रेपर (2) को आउट किया। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर खिलन पटेल ने यश देशमुख, चार्ल्स लेकमंड (1) और विल बायरम (0) को आउट किया।

जवाब में भारत ने मंगलवार को पारी का आगाज करने वाले विहान मल्होत्रा (11 रन, 18 गेंद, 2 चौके), कप्तान आयुष म्हात्रे (4 रन, 5 गेंद), विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी (20 रन, 14 गेंद, एक छक्का, दो चौके) के रूप में तीन विकेट मात्र 41 रन पर खो दिए।

विहान और आयुष को ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के तेज गेंदबाज विल बायरम (2/33) ने और वैभव को चार्ल्स लेकमंड (1/42) ने आउट किया। तेज गेंदबाज कैसी बार्टन (3/39) ने मध्यक्रम में राहुल कुमार (9 रन, 20 गेंद, 1 चौका), वेदांत त्रिवेदी (25 रन, 44 गेंद, चार चौके) और खिलन पटेल (26) को आउट किया जबकि जूलियन ऑशबर्न ने हरवंश पंगालिया (1) को आउट किया।

YuvaSahakar Desk

Recent Post