Trending News

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने भी किया पलटवार, सैन्य ठिकानों पर किया हमला वैभव सूर्यवंशी बने IPL की नई ‘सिक्सर मशीन’, एक सीजन में 65 छक्का जड़ रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा IGNOU जुलाई 2026 सत्र के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, 15 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर को ठहराया वैध, चुनाव आयोग को दिया अधिकार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम: ESIC से जुलाई 2025 में जुड़े 20.36 लाख नए कर्मचारी

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने जुलाई 2025 में 20.36 लाख नए कर्मचारियों को जोड़ा, जो जून की तुलना में 5% से अधिक की वृद्धि दर्शाता है। इसमें 48.37% कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। महिला कर्मचारियों के नामांकन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

Published: 14:30pm, 30 Sep 2025

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी नवीनतम अनंतिम पेरोल आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2025 में ईएसआईसी ने 20.36 लाख नए कर्मचारियों को अपनी सामाजिक सुरक्षा योजना के दायरे में शामिल किया।

यह आंकड़ा जून 2025 की तुलना में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्शाता है, जब 19.37 लाख कर्मचारी जोड़े गए थे। इस वृद्धि से देश के संगठित क्षेत्र में श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के दायरे का विस्तार हुआ है।

ईएसआईसी के प्रयासों के तहत जुलाई में 31,146 नए प्रतिष्ठानों को इस योजना में पंजीकृत किया गया, जिससे और अधिक श्रमिकों को चिकित्सा, मातृत्व, और अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्राप्त होंगे। मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह कदम श्रमिक वर्ग के जीवन और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने में सहायक है।

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों से यह भी पता चलता है कि जुलाई में जुड़े कुल कर्मचारियों में 9.85 लाख कर्मचारी यानी 48.37 प्रतिशत ऐसे हैं, जिनकी आयु 25 वर्ष तक है। यह दर्शाता है कि युवा श्रमिक बड़ी संख्या में औपचारिक क्षेत्र से जुड़ रहे हैं।

पेरोल डेटा के लिंग-वार विश्लेषण से पता चला कि जुलाई में नामांकित कर्मचारियों में महिला सदस्यों की संख्या 4.33 लाख रही। इसके अतिरिक्त, 88 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों का भी पंजीकरण हुआ है, जो यह दर्शाता है कि ईएसआईसी समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह पेरोल डेटा अनंतिम है, क्योंकि आंकड़ों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया सतत चलती रहती है।

YuvaSahakar Desk