Trending News

 राज्यसभा चुनाव: 11 में से 9 सीटें जीती NDA, कांग्रेस और BJD को 1-1 सीट, बिहार की सभी 5 सीटें जीती NDA          बिहार में बीज गुणवत्ता सुधार के लिए BRBN और BBSSL के बीच MoU         BCCI Naman Awards 2026: गिल और मंधाना ने जीता बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड         BCCI Naman Awards 2026: द्रविड़, बिन्नी व मिताली कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित         हिमाचल में डेयरी सेक्टर को बड़ी मजबूती, NDDB और HP मिल्क फेडरेशन के बीच हुआ एमओयू         मध्य प्रदेश में पैक्स से जोड़े जाएंगे 10 लाख किसान, अप्रैल माह से शुरू होगा सदस्यता अभियान, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग ने दी जानकारी       

PM मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 और भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का शुभारंभ किया

भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का आयोजन हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि सहकारी संस्थाएँ भारत के डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रही हैं, उन्होंने कहा सहकारी क्षेत्र अर्थव्यवस्था की रीढ़ है

Published: 12:14pm, 26 Sep 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ग्रेटर नोएडा में उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने 2,200 से अधिक प्रदर्शकों, व्यापारियों, निवेशकों और युवा उद्यमियों का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस वर्ष रूस भागीदार देश है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

इसके साथ ही गुरुवार को भारत मंडपम में वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का आयोजन हुआ। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि सहकारी संस्थाएँ भारत के डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा सहकारी क्षेत्र अर्थव्यवस्था की रीढ़ है।

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय व्यापार शो-2025  के दौरान भारत के फिनटेक क्षेत्र, यूपीआई, आधार, डिजिलॉकर और ओएनडीसी जैसे खुले मंचों को समावेशी विकास का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि अब मॉल से लेकर सड़क किनारे तक हर जगह UPI का उपयोग हो रहा है। पीएम स्वनिधि योजना ने छोटे विक्रेताओं तक औपचारिक ऋण पहुंचाया है। इसी तरह सरकारी ई-मार्केटप्लेस (जेम) ने लाखों छोटे कारोबारियों को सीधे सरकार को सामान बेचने का अवसर दिया है, जहां 15 लाख करोड़ रुपये की खरीद हो चुकी है।

उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि “चिप से लेकर शिप तक” सब कुछ देश में बने। उन्होंने व्यापारियों से उच्च गुणवत्ता वाले स्वदेशी उत्पाद बनाने को कहा।

उत्तर प्रदेश का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट और लॉजिस्टिक कॉरिडोर में अग्रणी है। एक जिला एक उत्पाद योजना से स्थानीय उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचे हैं। मोबाइल निर्माण में यूपी की हिस्सेदारी 55 प्रतिशत है और शीघ्र ही सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी राज्य अग्रणी होगा। उन्होंने रक्षा गलियारे और रूस के सहयोग से AK-203 राइफल निर्माण का भी उल्लेख किया।

हाल ही में लागू अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधारों को प्रधानमंत्री ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि इनसे आवश्यक वस्तुओं पर कर घटा है, जिससे आम परिवारों को प्रत्यक्ष बचत हो रही है। उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि 2014 में 100 रुपये की जरूरी वस्तुओं पर 31 रुपये कर लगता था, जो अब मात्र 5 रुपये रह गया है। ट्रैक्टर, तिपहिया, स्कूटर व मोटरसाइकिल भी सस्ते हुए हैं।

 

 

 

Diksha