Trending News

BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक BBSSL और तेलंगाना सीड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच रणनीतिक समझौता, सहकारी बीज आपूर्ति श्रृंखला को मिलेगा बढ़ावा UAE ने भारतीय पायलट स्मित मछार और फ्लाईदुबई के क्रू को बहादुरी के लिए किया सम्मानित भारत का SCO समिट में पाक मंत्री को न्योता रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटरों से कंफर्म या RAC टिकट लेने वाले यात्रियों को भी 45 पैसे प्रति यात्री में 10 लाख रुपए तक का बीमा कवर कुंभी चीनी मिल में देश का पहला बायोप्लास्टिक प्लांट चालू, गन्ने से बनेगी सड़ने वाली प्लास्टिक

Ola, Uber की तर्ज पर ड्राइवरों के लिए बनेगा राष्ट्रीय स्तर का सहकारी संगठन

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवरों की एक राष्ट्रीय कोऑपरेटिव टैक्सी मैनेजमेन्ट संस्था हम बनाने वाले हैं। हमने देश में कुल बीज उत्पादन का 25 प्रतिशत हिस्सा कोऑपरेटिव क्षेत्र से हो, ऐसा लक्ष्य भी तय किया है। अमित शाह अहमदाबाद में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी समापन महोत्सव’ में भी शामिल हुए।

Published: 12:13pm, 10 Mar 2025

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा है कि ओला और उबर की तर्ज पर ड्राइवरों के लिए राष्ट्रीय स्तर का सहकारी संगठन बनाया जाएगा। इससे न सिर्फ सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे ड्राइवरों की आमदनी बढ़ाने और उनका जीवन स्तर सुधारने में मदद मिलेगी। अमित शाह रविवार को गुजरात में विभिन्न कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवरों की एक राष्ट्रीय कोऑपरेटिव टैक्सी मैनेजमेन्ट संस्था हम बनाने वाले हैं। हमने देश में कुल बीज उत्पादन का 25 प्रतिशत हिस्सा कोऑपरेटिव क्षेत्र से हो, ऐसा लक्ष्य भी तय किया है। अमित शाह अहमदाबाद में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक के ‘स्वर्णिम शताब्दी समापन महोत्सव’ में भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक में कम्प्यूटराइजेशन, पारदर्शिता और ऋण देने की व्यवस्था में सुधार किए गए हैं। निरंतर मॉनिटरिंग और किसानों की चिंता करने के साथ ही आज इस बैंक का एनपीए शून्य है।

उन्होंने बताया कि अपने 100 साल के इतिहास में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक ने अहमदाबाद जिले के लाखों किसानों और पशुपालकों की कई पीढ़ियों के जीवन में समृद्धि लाने का काम किया है। पिछले 25 वर्षों में इस बैंक ने शत-प्रतिशत ई-बैंकिंग जैसे कई नए क्षेत्रों में प्रवेश किया है, जिसके कारण बैंक के जमाकर्ताओं का विश्वास बढ़ा है। बैंक की पहुंच बढ़ाने का माध्यम प्रचार नहीं, बल्कि सेवा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सेवा और सहकार तीनों क्षेत्रों में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक ने बहुत काम किया है।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने तय किया है कि 5 वर्ष में 2 लाख कोऑपरेटिव सोसायटी बनानी है। देश में एक भी पंचायत ऐसी नहीं होंगी जहां प्राथमिक सहकारी समिति न हो। हमने प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) के लिए मॉडल बायलॉज बनाकर अनेक प्रकार की गतिविधियों को इनके साथ जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद की 572 सहकारी समितियों में से हर एक समिति को हमारी तीन बहुद्देश्यीय राष्ट्रीय सहकारी समितियों का सदस्य बनना चाहिए और इस दिशा में अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक को काम करना चाहिए।

अमित शाह ने अहमदाबाद में सस्तु साहित्य मुद्रणालय ट्रस्ट द्वारा पुनर्मुद्रित पुस्तकों का विमोचन भी किया। साथ ही आचार्य भगवंत श्री बुद्धि सागर सुरिश्वर महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 150 रुपये के सिक्के का भी विमोचन किया।

YuvaSahakar Team