Trending News

पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव पीएम मोदी आज गुजरात में 2 बायो-CBG संयंत्रों की रखेंगे आधारशिला, बनास डेयरी के आलू प्रसंस्करण संयंत्र और आधुनिक ASRS प्रणाली का करेंगे शुभारंभ पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, प्रधानमंत्री ने 9.34 करोड़ किसानों के खाते में भेजे 2-2 हजार NAFSCOB निदेशक मंडल चुनाव में निर्विरोध निर्वाचन की संभावना, 21 सीटों के लिए 22 वैध नामांकन, 30 अक्टूबर को नाम वापसी, 5 नवंबर को मतदान की संभावना कैंसर का 80 हजार का इंजेक्शन 7 हजार में मिलेगा: 543 दवाओं के दाम घटे, नई कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी जामिया यूनिवर्सिटी में 20 साल बाद होंगे छात्र संघ चुनाव,6 हफ्ते के अंदर चुनाव

NEET SS 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, 18 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEET SS 2026 परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा

Published: 11:36am, 30 Oct 2026

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमडी, एमएस, डीएनबी या समकक्ष स्नातकोत्तर डिग्री होनी अनिवार्य है। उम्मीदवारों की डिग्री 18 नवंबर 2026 या उससे पहले पूरी होनी चाहिए। इसके अलावा, अभ्यर्थियों का मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या स्टेट मेडिकल काउंसिल (SMC) में पंजीकरण होना आवश्यक है। परीक्षा के दिन केंद्र पर पंजीकरण प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद NBEMS की ओर से करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इसके माध्यम से उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में दर्ज विवरण में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। करेक्शन विंडो 20 नवंबर से 22 नवंबर 2026 तक खुली रहेगी।

आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEET SS 2026 परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किए जाएंगे।

NEET SS 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवारों को सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाना होगा। इसके बाद होमपेज पर NEET SS 2026 के लिंक पर क्लिक करके नए रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित जरूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद पंजीकृत ईमेल आईडी पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।

इन लॉगिन विवरणों की मदद से पोर्टल पर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी। इसके बाद निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और परीक्षा केंद्रों के विकल्प भरने होंगे। आवेदन प्रक्रिया के अंतिम चरण में निर्धारित शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

NEET SS 2026 का आवेदन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को पासपोर्ट साइज फोटो, अपने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। सभी दस्तावेज निर्धारित प्रारूप और आकार में होने चाहिए।

आवेदन फॉर्म या पंजीकरण शुल्क से संबंधित किसी भी समस्या अथवा जानकारी के लिए उम्मीदवार NBEMS के केयर सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं।

YuvaSahakar Desk