Trending News

NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह NCDFI के निदेशक बने अशोकभाई चौधरी, दूधसागर डेयरी बोर्ड ने किया सम्मानित अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 7 नई बहुराज्यीय सहकारी समितियां पंजीकृत, महाराष्ट्र में 4, केरलम में 2 और राजस्थान में 1 समिति शामिल यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 7,526 परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी इफको साहित्य सम्मान 2026 रीता शुक्ला और युवा साहित्य सम्मान सर्वेश तिवारी को मिलेगा, 6 नवंबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह

शहरी सहकारी बैंकों के लिए KGreen ने लॉन्च किया SAMPOORNA

KGreen Consulting & Technologies Pvt. Ltd. ने शहरी सहकारी बैंकों यानी Urban Cooperative Banks के लिए SAMPOORNA नाम से एक एकीकृत Digital Personal Data Protection अनुपालन कार्यक्रम लॉन्च किया है

Published: 12:22pm, 27 Oct 2026

KGreen Consulting & Technologies Pvt. Ltd. ने शहरी सहकारी बैंकों यानी Urban Cooperative Banks के लिए SAMPOORNA नाम से एक एकीकृत Digital Personal Data Protection अनुपालन कार्यक्रम लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य बैंकों को DPDP Act, 2023 के तहत डेटा सुरक्षा और अनुपालन से जुड़ी आवश्यकताओं को व्यवस्थित तरीके से पूरा करने में मदद करना है।

कंपनी के अनुसार, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं के बढ़ते उपयोग के साथ ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा, सहमति प्रबंधन और डेटा गवर्नेंस शहरी सहकारी बैंकों के लिए महत्वपूर्ण मुद्दे बन गए हैं। SAMPOORNA इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

कार्यक्रम पांच प्रमुख स्तंभों पर आधारित है। इनमें कंसल्टिंग और गैप असेसमेंट, नीतियों में आवश्यक सुधार, ConsentALL प्लेटफॉर्म के जरिए डेटा डिस्कवरी और कंसेंट लाइफसाइकिल मैनेजमेंट, Kvault के जरिए सुरक्षित बैकअप और प्रमाणित डेटा इरेज़र तथा Virtual Data Protection Officer सेवाएं शामिल हैं।

KGreen के CEO योगेश वालुंजकर जो पूर्व में Dombivli Nagari Sahakari Bank के निदेशक रह चुके हैं, ने कहा कि SAMPOORNA को विशेष रूप से शहरी सहकारी बैंकों की DPDP अनुपालन जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

कंपनी का कहना है कि इसका लक्ष्य अनुपालन प्रक्रिया को सरल और किफायती बनाने के साथ बैंकों में डेटा गवर्नेंस, सूचना सुरक्षा और गोपनीयता जवाबदेही को मजबूत करना है। KGreen साइबर सुरक्षा, डेटा सुरक्षा, फ्रॉड रिस्क मॉनिटरिंग और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करती है।

Jitendra