Trending News

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय और सहकारिता मंत्रालय की संयुक्त पहल

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने असम के गुवाहाटी में National Cooperative Training Framework (NCTF) पर आयोजित क्षेत्रीय परामर्श बैठक की अध्यक्षता की

Published: 12:50pm, 26 Oct 2026

सहकारिता मंत्रालय के सचिव डॉ. आशीष भूटानी ने असम के गुवाहाटी में National Cooperative Training Framework (NCTF) पर आयोजित क्षेत्रीय परामर्श बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक का उद्देश्य देश में सहकारी शिक्षा और प्रशिक्षण व्यवस्था को अधिक संगठित, गुणवत्तापरक और परिणामोन्मुख बनाना था।

यह परामर्श बैठक सहकारिता मंत्रालय और त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय (TSU) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित की गई। इसमें सहकारी शिक्षा, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण से जुड़े विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) एस. पी. सिंह तथा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्य भी बैठक में उपस्थित रहे।

बैठक में सहकारी क्षेत्र के लिए एक एकीकृत और गुणवत्ता-आधारित प्रशिक्षण प्रणाली विकसित करने पर विशेष चर्चा हुई। प्रतिभागियों ने ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर जोर दिया जो गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ व्यावहारिक परिणामों पर केंद्रित हों।

चर्चा में क्षेत्र-विशिष्ट क्षमता निर्माण को भी महत्वपूर्ण माना गया, ताकि अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों की सहकारी संस्थाओं की जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण मॉड्यूल तैयार किए जा सकें। इसके साथ संस्थागत समन्वय को मजबूत करने और प्रशिक्षण पद्धतियों के मानकीकरण पर भी विचार किया गया।

NCTF का उद्देश्य सहकारी क्षेत्र में कार्यरत मानव संसाधन की पेशेवर क्षमता बढ़ाना और संस्थाओं को बदलती प्रशासनिक, तकनीकी तथा वित्तीय आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है।

Jitendra