Trending News

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दो दशक के बाद छात्र संघ चुनाव कराने का ऐलान कुंभ से पहले नासिक में बना शंखनाद का वर्ल्ड रिकॉर्ड: 517 लोग शामिल हुए NDDB के सहयोग से 9 राज्यों में 20 हजार, ग्राम सहकारी समितियों के जरिए डेयरी नेटवर्क मजबूत करने की पहल NCUI ने नोएडा के एशियन लॉ कॉलेज के 27 विद्यार्थियों को सहकारिता संस्थानों की कार्यप्रणाली से कराया परिचित, NCDC का भी कराया शैक्षणिक दौरा भारतीय प्लेयर पंकज आडवाणी ने 29वां वर्ल्ड बिलियर्ड्स खिताब जीता

मुरलीधर मोहोल ने पुणे में सन्मित्र बैंक की नई शाखा शुरू की

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के हडपसर स्थित अरुण नगर में सन्मित्र सहकारी बैंक लिमिटेड की नौवीं शाखा का उद्घाटन किया

Published: 12:21pm, 26 Oct 2026

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने पुणे के हडपसर स्थित अरुण नगर में सन्मित्र सहकारी बैंक लिमिटेड की नौवीं शाखा का उद्घाटन किया। नई शाखा के शुरू होने से क्षेत्र में सहकारी बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ने और स्थानीय नागरिकों, छोटे कारोबारियों तथा उद्यमियों को अधिक सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन अवसर पर मोहोल ने कहा कि सहकारी बैंक आम नागरिकों, छोटे उद्यमियों, व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भरोसे, पारदर्शिता और सदस्यों की भागीदारी पर आधारित सहकारी बैंकिंग स्थानीय अर्थव्यवस्था का एक मजबूत आधार बनी हुई है।

मोहोल ने केंद्र सरकार की ओर से सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में सहकारी संस्थाओं के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता और तकनीकी उन्नयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि ‘सहकार से समृद्धि’ की परिकल्पना का उद्देश्य सहकारी संस्थाओं को अधिक सक्षम, प्रतिस्पर्धी और जनकेंद्रित बनाना है। डिजिटल बैंकिंग, बेहतर प्रशासन और आधुनिक तकनीक का उपयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मोहोल ने विश्वास जताया कि हडपसर में शुरू हुई नई शाखा स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ छोटे उद्योगों, व्यापार और उद्यमिता को भी नई गति देगी। उन्होंने कहा कि मजबूत सहकारी बैंकिंग नेटवर्क स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने और वित्तीय समावेशन को मजबूत करने में मददगार साबित हो सकता है।

Jitendra