Trending News

सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर' सांस्कृतिक शामिल दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए DMRC आज से मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी सहकारिता मंत्रालय ने त्रिभुवनदास पटेल के योगदान को किया नमन बिहार के 24 जिलों के 27,600 एकड़ में होगी जलवायु अनुकूल खेती, 18 हजार किसानों को मिलेगी ट्रेनिंग एशियन पैरा गैम्स में सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीता IAS अधिकारी सुहास ने 2026 एशियाई पैरा खेलों में पैरा-बैडमिंटन में जीता कांस्य पदक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने लेह में लद्दाख के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज को एकेडमिक ईयर 2027-28 से शुरू करने की मंजूरी दी UNESCO की वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर लिस्ट में छत्तीसगढ़ स्थित 'सिरपुर' सांस्कृतिक शामिल दिल्ली में प्रदूषण रोकने के लिए DMRC आज से मेट्रो के 20 अतिरिक्त फेरे चलाएगी

RBI की निगरानी में रहेगा कोणार्क शहरी सहकारी बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित Konark Urban Co-operative Bank Ltd. पर लागू प्रतिबंधों की अवधि तीन महीने और बढ़ाकर 23 जनवरी 2027 तक कर दी है

Published: 10:59am, 22 Oct 2026

भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के उल्हासनगर स्थित Konark Urban Co-operative Bank Ltd. पर लागू प्रतिबंधों की अवधि तीन महीने और बढ़ाकर 23 जनवरी 2027 तक कर दी है। केंद्रीय बैंक के अनुसार बढ़ी हुई अवधि 23 अक्टूबर 2026 को कारोबार समाप्त होने के बाद प्रभावी होगी और 23 जनवरी 2027 को कारोबार समाप्त होने तक लागू रहेगी। इस दौरान स्थिति की समीक्षा भी की जा सकती है।

RBI ने बैंक पर पहली बार 23 अप्रैल 2024 को Banking Regulation Act, 1949 की धारा 35A को धारा 56 के साथ पढ़ते हुए छह महीने के लिए निर्देश लागू किए थे। इसके बाद इन प्रतिबंधों की अवधि समय-समय पर बढ़ाई जाती रही। इससे पहले 15 जुलाई 2026 को जारी आदेश के जरिए इन्हें 23 अक्टूबर 2026 तक बढ़ाया गया था।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए सार्वजनिक हित में प्रतिबंधों की अवधि आगे बढ़ाना आवश्यक माना गया है।

हालांकि RBI ने स्पष्ट किया है कि इन निर्देशों की अवधि बढ़ाने या उनमें बदलाव किए जाने को बैंक की वित्तीय स्थिति से संतुष्टि के संकेत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

मौजूदा निर्देशों के तहत लागू अन्य सभी नियम और शर्तें पहले की तरह प्रभावी रहेंगी। RBI बैंक की स्थिति की समीक्षा करता रहेगा और परिस्थितियों के आधार पर आगे आवश्यक निर्णय लिया जा सकता है।

Jitendra