Trending News

दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता दिल्ली: आज सुबह 06:00 से शाम 04:00 बजे तक राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी नेपाल: बूढ़ीगंडकी में भीषण बाढ़ से 45 घर पूरी तरह ध्वस्त, 5 लोग लापता पीएम मोदी ने चेन्नई में ₹13,000 करोड़ की परियोजनाओं का किया उद्घाटन CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, आज से शुरु आवेदन क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पुर्तगाल फुटबॉल फेडरेशन ने सस्पेन्ड किया पुतुल सोनोवाल वर्ल्ड बॉल्स चैंपियनशिप 2026 में ब्रॉन्ज जीता

ICAR और SAARC की बैठक में संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं पर मंथन

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और सार्क कृषि केंद्र (SAC), ढाका, बांग्लादेश के बीच दक्षिण एशियाई देशों में कृषि अनुसंधान, वैज्ञानिक आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई

Published: 12:44pm, 12 Oct 2026

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) और सार्क कृषि केंद्र (SAC), ढाका, बांग्लादेश के बीच दक्षिण एशियाई देशों में कृषि अनुसंधान, वैज्ञानिक आदान-प्रदान और क्षमता निर्माण को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।  नई दिल्ली में आयोजित बैठक में सार्क कृषि केंद्र के निदेशक डॉ. मोहम्मद गोलाम महबूब ने आईसीएआर के सहायक महानिदेशक (अंतरराष्ट्रीय संबंध) डॉ. एन.पी. सिंह से मुलाकात की।

बैठक का मुख्य उद्देश्य सार्क सदस्य देशों के बीच कृषि क्षेत्र में संस्थागत सहयोग बढ़ाना और संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं की संभावनाओं को तलाशना था। इस दौरान कृषि आनुवंशिक संसाधनों (जर्मप्लाज्म) के आदान-प्रदान, कृषि वैज्ञानिकों के लिए पीएचडी छात्रवृत्ति, फेलोशिप, संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण जैसी महत्वपूर्ण पहलों पर विचार-विमर्श किया गया।

दोनों संस्थानों ने कृषि अनुसंधान से जुड़ी भविष्य की परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक कार्ययोजना (एक्शन मैट्रिक्स) तैयार करने का प्रस्ताव रखा। इसके माध्यम से प्राथमिकता वाले क्षेत्रों की पहचान, संयुक्त गतिविधियों का समन्वय और संस्थागत सहयोग को व्यवस्थित किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय कृषि विकास परियोजनाओं के वित्तपोषण के लिए सार्क विकास कोष (SAARC Development Fund) सहित अन्य संभावित वित्तीय स्रोतों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त, कृषि वैज्ञानिकों के बीच ज्ञान साझा करने, अनुसंधान क्षमताओं को विकसित करने और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का साझा कैलेंडर तैयार करने पर जोर दिया गया। इससे सदस्य देशों के शोधकर्ताओं और कृषि विशेषज्ञों की भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

डॉ. एन.पी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में दोनों संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में दक्षिण एशिया की साझा कृषि चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक सहयोग को महत्वपूर्ण बताया गया।

दोनों संस्थानों ने क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान, तकनीकी सहयोग और ज्ञान आदान-प्रदान को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Jitendra