Trending News

आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने का आरोप वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक, 20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं, पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार असम के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू आरबीआई ने चार साल बाद बढ़ाई ब्याज दर, रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.5 % हुई, सभी तरह के लोन होंगे महंगे राहुल-प्रियंका समेत विपक्षी सांसदों पर FIR, आकाशवाणी ऑफिस में जबरन घुसने का आरोप वायुसेना के नए प्रमुख बने आशुतोष दीक्षित, कार्यकाल 2028 तक, 20 तरह के लड़ाकू जहाज उड़ाने में माहिर IIT बॉम्बे- नकल करते पकड़े जाने पर सीधे कार्रवाई नहीं, पहले छात्र का पक्ष सुनेंगे, नया ड्राफ्ट तैयार असम के जागीरोड में देश के सबसे बड़े सेमीकंडक्टर प्लांट का ट्रायल रन शुरू

स्मृति मंधाना अब तीनों फॉर्मेट में भारत की महिला क्रिकेट कप्तान

ओपनर स्मृति मंधाना को अब हरमनप्रीत कौर की जगह तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हरमनप्रीत कौर के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्मृति को टीम की कप्तानी सौंपी हैं। मंधाना अभी तीनों फॉर्मेट में टीम की उपकप्तान थीं। उनकी सलामी जोड़ीदार विस्फोटक बैटर शैफाली वर्मा टी20 क्रिकेट में टीम की उपकप्तान होंगी, जबकि वन डे में उपकप्तानी दीप्ति शर्मा संभालेंगी।

ओपनर स्मृति मंधाना को अब हरमनप्रीत कौर की जगह तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। हरमनप्रीत कौर के क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने की घोषणा के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्मृति को टीम की कप्तानी सौंपी हैं। मंधाना अभी तीनों फॉर्मेट में टीम की उपकप्तान थीं। उनकी सलामी जोड़ीदार विस्फोटक बैटर शैफाली वर्मा टी20 क्रिकेट में टीम की उपकप्तान होंगी, जबकि वन डे में उपकप्तानी दीप्ति शर्मा संभालेंगी।

हरमनप्रीत बतौर बल्लेबाज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलना जारी रखेंगी। स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम 16 से 28 अक्टूबर तक सबसे पहले मेहमान जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद उसके खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। स्मृति मंधाना ने अपनी पूर्ववर्ती कप्तान हरमनप्रीत कौर के भारतीय महिला क्रिकेट में योगदान की सराहना करते हुए कहा कि तीनों फॉर्मेट भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया जाना ‘विशेष सम्मान’ है। स्मृति ने कहा, ‘मैं हरमनप्रीत कौर और उनके भारत की कप्तान के रूप में योगदान की सराहना करना चाहूंगी। हरमनप्रीत कौर ने पूरी प्रतिबद्बता से भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी की और हमारी टीम की क्रिकेट यात्रा का अहम हिस्सा रही।‘

भारत की क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट- टेस्ट, वन डे अंतर्राष्ट्रीय और टी20 अंतर्राष्ट्रीय- की सर्वश्रेष्ठ बैटर बतौर कप्तान काफी समय कतार में थी। मंधाना को फरवरी 2027 में होने वाली पहली महिला क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी, आईसीसी महिला टी 20 क्रिकेट विश्व और 2028 के लॉस एंजेल्स ओलंपिक के लिए भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किया है। सितंबर में स्मृति सदाबहार मिताली राज को पीछे छोड़ कर दुनिया की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बन गई थी और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीन फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 18 शतक जड़ने का गौरव हासिल है। स्मृति भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों फॉर्मेट सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली महिला बैटर है।

भारती, श्रेयंका, रेणुका व राधा टी20 टीम से बाहर

एशियाई खेलों में टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में से भारती फूलमाली, श्रेयंका पाटील, रेणुका सिंह व राधा यादव को जिम्बाब्वे के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए  लिए टीम में जगह नहीं मिली है। इन चारों के विकल्प के रूप में  मीनू मणि, अनुष्का शर्मा, निकी प्रसाद और जिंतामणि कालिता को भारत की टी 20 टीम में शामिल किया है।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्रीचारिणी, नंदिनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतामणि कालिता, मीनो मणि।

तीन टी20 अतर्राष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम

पहला टी 20  अंतर्राष्ट्रीय मैच : 16 अक्टूबर, रायपुर।
दूसरा टी 20  अंतर्राष्ट्रीय मैच : 18 अक्टूबर, रायपुर।
तीसरा टी 20  अंतर्राष्ट्रीय मैच : 120 अक्टूबर, रायपुर।

नंदिनी वन डे टीम में शामिल इकलौता नया चेहरा

तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा ने भारत की महिला वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में शामिल इकलौता नया चेहरा है। वह भारत के लिए टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुकी है। भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम खासी अलग दिखाई देती। भारत ने अपनी अंतिम वन डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट सीरीज फरवरी मार्च,2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थी और उसमें जी कमलिनी, जेमिमा रॉड्रिग्ज, अमनजोत कौर , सनेह राणा और काशवी गौतम उस टीम में शामिल थीं। जेमिमा रॉड्रिग्ज अभी भी मांसपेशियों में खिंचाव के चलते भारतीय महिला क्रिकेट टीम से बाहर हैं और इसी के चलते वह एशियाई खेलों में भी टीम में शामिल नहींथी । भारत ने अपनी वन  डे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पांच बदलाव कर तेजल हसबनीज, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, नंदिनी शर्मा और सयाली सतघरे को शामिल किया है।

वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम

स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर,हरलीन देयोल,तेजल हसबनीज , ऋचा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा,  नंदिनी शर्मा, श्रीचारिणी,  सयाली सतघरे,  रेणुका ठाकुर।

वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैचों का कार्यक्रम
पहला वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच : 23 अक्टूबर, वड़ोदरा।
दूसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच : 25 अक्टूबर, वड़ोदरा।
तीसरा वन डे अंतर्राष्ट्रीय मैच : 28 अक्टूबर, वड़ोदरा।

YuvaSahakar Team