Trending News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफल CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन फिजिक्स में 2026 का नोबेल प्राइज बेल्जियम में जन्मे 82 साल के फ्रांसिस हैल्जेन को मिला दिल्ली में CEC के खिलाफ आज सड़क पर 19 दल, 250 सांसदों के शामिल होने का दावा, SIR का विरोध भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफल CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन फिजिक्स में 2026 का नोबेल प्राइज बेल्जियम में जन्मे 82 साल के फ्रांसिस हैल्जेन को मिला दिल्ली में CEC के खिलाफ आज सड़क पर 19 दल, 250 सांसदों के शामिल होने का दावा, SIR का विरोध

UTET Answer Key 2026: प्रोविजनल आंसर की जारी, 15 अक्टूबर तक दर्ज कराएं आपत्ति

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया गया था

Published: 11:01am, 06 Oct 2026

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET) 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने UTET पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।

प्रोविजनल आंसर की में किसी उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही ऑफलाइन माध्यम से भेजी गई आपत्तियों पर भी बोर्ड द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पोर्टल ukutet.com पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा। इसके बाद Objection Tracker लिंक पर क्लिक करके संबंधित प्रश्न नंबर और पेपर सेट का चयन करना होगा। अभ्यर्थियों को अपनी आपत्ति के समर्थन में वैध प्रमाण भी अपलोड करना होगा। सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज अपलोड करने के बाद आपत्ति को ऑनलाइन सबमिट करना होगा।

उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के पेपर-1 और पेपर-2 का आयोजन 29 सितंबर 2026 को किया गया था। यह परीक्षा कक्षा 1 से 8 तक के लिए शिक्षक पदों पर भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।

प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा UBSE के विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। विशेषज्ञों की ओर से सभी चुनौतियों की जांच पूरी होने के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही UTET 2026 का रिजल्ट और अभ्यर्थियों की क्वालिफाइंग स्थिति निर्धारित की जाएगी। फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थियों को उस पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर नहीं दिया जाएगा।

YuvaSahakar Desk