Trending News

जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफल CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग दिल्ली में CEC के खिलाफ आज सड़क पर 19 दल, 250 सांसदों के शामिल होने का दावा, SIR का विरोध राष्ट्रपति मुर्मु का आज से तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरा जेईई-एडवांस्ड में बेटियों का दमदार प्रदर्शन, 10 हजार से अधिक छात्राएं सफल CRPF में खेल कोटे से 521 पदों पर भर्ती, 12 अक्टूबर से शुरू होंगे आवेदन लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट के लेबर रूम में लगी भीषण आग दिल्ली में CEC के खिलाफ आज सड़क पर 19 दल, 250 सांसदों के शामिल होने का दावा, SIR का विरोध राष्ट्रपति मुर्मु का आज से तीन दिवसीय हिमाचल प्रदेश दौरा

रेलवे में अप्रेंटिस के 2008 पदों पर भर्ती, 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका

रेलवे की इस भर्ती के जरिए जयपुर, बीकानेर, अजमेर और जोधपुर समेत विभिन्न डिवीजन तथा वर्कशॉप में कुल 2008 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी

Published: 08:30am, 06 Oct 2026

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती का मौका आया है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), जयपुर की ओर से अप्रेंटिसशिप के 2008 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 7 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। आयु सीमा की बात करें तो 6 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र कम से कम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

रेलवे की इस भर्ती के जरिए जयपुर, बीकानेर, अजमेर और जोधपुर समेत विभिन्न डिवीजन तथा वर्कशॉप में कुल 2008 अप्रेंटिस पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें जयपुर डिवीजन में 580, बीकानेर डिवीजन में 524, अजमेर डिवीजन में 500 और जोधपुर डिवीजन में 134 पद शामिल हैं। इसके अलावा बीटीसी कैरिज अजमेर में 101, बीटीसी लोको अजमेर में 69, कैरिज वर्कशॉप जोधपुर में 67 और कैरिज वर्कशॉप बीकानेर में 33 पद निर्धारित किए गए हैं।

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट rrcjaipur.in पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के दौरान सामान्य और अन्य गैर-आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर नहीं किया जाएगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 10वीं और आईटीआई में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट में चयनित उम्मीदवारों को आगे दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में शामिल होना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी नियम और ट्रेड से संबंधित पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें।

YuvaSahakar Desk